राह चलते अक्‍सर आपके साथ कुछ ऐसी घटना घटती है जिसके बाद आप एक पल सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। अगर आप कहीं जा रहें तो और कोई अजनबी लड़की सामने से आकर गले लगाने की कोशिश करे। तो उस वक्‍त आपका रिएक्‍शन क्‍या होगा। तो पड़ गए न आप भी सोच में....आइए देखें एक ऐसा वीडियो और जानें लड़के कैसे करते हैं रिएक्‍ट....

बाहें फैलाए आपकी ओर आती है लड़की
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का गले लगाते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की सामने से आते हुए अजनबी लड़कों से गले मिलने की कोशिश करती है। हालांकि इसमें एक ट्विस्ट है कि वो लड़की अजनबियों को हग करने के बजाए उनके ठीक पीछे चल रहे अपने साथी को गले लगा लेती है। और बेचारे लड़के अकेले खड़े देखते रह जाते हैं।

 


अजब-गजब रिएक्शन
दरअसल यह एक तरह का प्रैंक था इसमें लड़की सरेआम बाहें फैलाकर लोगों से गले मिलने की एक्टिंग करती है। और जो आसपास लड़के होते हैं वे इसे सच मान बैठते हैं। मजा तो तब आता है जब इनमें से कुछ लड़के सचमुच लड़की को हग करने आगे बढ़ते हैं लेकिन वो उनके पास पहुंचते ही अचानक मुड़ जाती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari