अगर आपसे कोई ये कहे कि एक ऐसी जगह है जहां पर पति-पत्‍नी अंजानों की तरह रहते है। वे एक दूसरे से बात और हंसी मजाक तक नहीं करते हैं तो हो सकता आपको यकीन न हो लेकिन यह सच है। हिमाचल प्रदेश में एक गांव ऐसा है जहां पर कुछ ऐसे रिवाज माने जाते हैं। आइए जानें इन इस गांव की अनोखी प्रथा और उसकी वजह के बारे में...


एक दूसरे से अलगयह बात तो यह है कि आज दुनिया इतनी तेजी से आगे बढ़ती जा रही है। लोग टेक्नोलॉजी के युग में अंधविश्वास वाली बातों को कम ही मानते हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रिवाजों के नाम पर अंधविश्वास को मानते है। इसका एक बड़ा उदारहण हिमाचल प्रदेश में कुल्लू में पीणी गांव है। इस गांव में एक रिवाज के चलते पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रहते हैं। उन्हें अनजानों की तरह रहना पड़ता है। वे गलती से भी एक दूसरे से हंसी मजाक नहीं कर सकते हैं। हालांकि यह हमेशा नहीं सिर्फ पांच दिन तक एक रिवाज के तहत होता है। सबसे खास बात तो यह है कि इन पांच दिन महिलाओं को काफी हल्के कपड़े पहनने पड़ते हैं।वैज्ञानिकों ने किया अनोखा दावा उम्र बढ़गी पर नहीं आयेगा बुढ़ापाअच्छे से पालन
इस दौरान वे भी नियमों का अच्छे से पालन करती हैं। उन्हें लगता है कि अगर कुछ गलत होगा तो उनके पति और परिवार का बुरा होगा। वहीं उस गांव के इस रिवाज के बारे में गांव के लोगों का कहना है कि यह एक काला महीना है। यह भादो संक्रांति में मनाया जाता है। मान्यता है कि जब यहां पर राक्षसों का आतंक था तब लाहुआ घोंड ने इसी महीने यहां पर आगमन किया था। इसके बाद उनका आतंक कम हुआ था। इन पांच दिनों यहां पर एक उत्सव सा होता है। इस गांव के इस रिवाज को देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं।महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, लेकिन शक्ल है ऐसीयह भी पढ़ें : कमरे में अचानक उड़ने लगी मेज-कुर्सियां, महिला हो गई हैरान

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra