पेटा ने आमिर और अनुष्का को बनाया हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015
ऐसी है जानकारी
जानकारी है कि 'पेटा' की ओर से बॉलीवुड एक्टर आमिर और अनुष्का को 2015 के लिए शाकाहारी भोजन को लोकप्रिय बनाने के लिए बतौर टॉप सेलेब्रिटीज वोट किया गया। इनको साल के टॉप शाकाहारी सेलेब्स में चुना गया है, जिन्होंने शाकाहारी भोजन को सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया है।
इन टॉप स्टार्स को दे दी मात
इस वोटिंग के क्रम में उन्हें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रानोट, शाहिद कपूर, आर माधवन और धनुष से भी ज्यादा वोट मिले हैं। शाकाहारी होने के मामले में इन दोनों टॉप स्टार्स ने इंडस्ट्री के इन टॉप स्टार्स को भी मात दे दी है।
ऐसा है पेटा का कहना
इस बारे में खुद पेटा ने कहा है कि बॉलीवुड स्टार आमिर और अनुष्का फिट वेजिटेरियंस के सबसे ज्यादा सटीक उदाहरण हैं। इसके साथ ही वे शाकाहारी भोजन के लिए अपने लाखों प्रशंसकों को प्रेरित भी करने का काम कर रहे हैं। इनके पीछे इनके लाखों प्रशंसकों ने भी शाकाहार को अपनाना शुरू कर दिया है।