- आप कार्यकर्ताओं ने सिटी में फैली गंदगी का किया विरोध

- नगर निगम मेयर के खिलाफ घंटाघर पर किया धरना-प्रदर्शन

- बीच-बाजार में बैठ कर कटवाई दाढ़ी मूंछ

ALLAHABAD: लोकसभा चुनाव की डेट नजदीक आते ही पॉलिटिक्स में नई-नई स्टंटबाजी शुरू हो गई है। विरोध का नया स्टंट अपनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडे को कुछ ऐसा ही किया। सिटी के पुराने इलाके घंटाघर व चौक में जहां, साफ-सफाई और सुलभ टायलेट का मुद्दा उठाया। वहीं एक कार्यकर्ता ने अपनी आधी दाढ़ी और मूंछ कटवा कर विरोध जताया। सिटी में फैल रही गंदगी के लिए नगर निगम की मेयर को जिम्मेदार ठहराया।

कब बदलेगी ओल्ड सिटी

आप के कार्यकर्ताओं व घंटाघर-चौक के कुछ व्यापारियों ने नगर निगम पर पुरानी सिटी के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि चौक व घंटाघर इलाके के साथ ही सिटी के अन्य पुराने इलाकों में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन इलाकों में सुलभ कॉम्प्लेक्स नहीं है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। वहीं सफाई न होने से मार्केट में आए लोगों के साथ ही व्यापारी भी परेशान होते हैं।

कई बार किया आंदोलन, की गई मांग

आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे पुरानी सिटी को सुंदर बनाने के लिए कई बार नगर निगम की मेयर अभिलाषा गुप्ता से मांग कर चुके हैं, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रही हैं। मांग के बाद भी वे पब्लिक की मांगों को अनसुना कर रही हैं।

घंटाघर पर दिया धरना

मांग के बाद भी कार्रवाई न होने पर मंडे को आप के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर धरना दिया। नगर निगम प्रशासन व मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। सिटी में साफ-सफाई कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं के साथ सिटी की कुछ पब्लिक और व्यापारी भी थे।

कार पर बैठ कर कटवाई दाढ़ी मूछ

विरोध कर रहे आप कार्यकर्ता ने अचानक अपना रुख बदला और विरोध स्वरूप एक कार पर बैठ कर अपनी आधी दाढ़ी और मूछ कटवा दी। इसके बाद एक गधे पर बैठ कर साफ-सफाई के साथ सुलभ कॉम्प्लेक्स की मांग की। आप कार्यकर्ताओं के विरोध का यह तरीका सिटी में चर्चा का विषय बना रहा।

Posted By: Inextlive