ALLAHABAD: उत्तर प्रदेश मेयर काउंसिल की मीटिंग मंगलवार को लखनऊ के होटल अंशुमान में हुई। इसमें आगरा के मेयर नवीन जैन अध्यक्ष व मेयर इलाहाबाद अभिलाषा गुप्ता को महामंत्री चुना गया। चुनाव में सभी 18 नगर निगम के मेयर को बुलाया गया था। बसपा से जुड़े मेरठ और अलीगढ़ के मेयर मीटिंग में शामिल नहीं हुए। महामंत्री पद पर अभिलाषा गुप्ता के नाम पर सर्वसम्मति रही। अध्यक्ष पद के लिए मेयर आगरा नवीन जैन, मेयर बरेली उमेश गौतम और मेयर लखनऊ संयुक्ता भाटिया ने दावेदारी की। सदस्यों ने पर्ची के माध्यम से वोट किया। इसमें मेयर आगरा नवीन जैन को अध्यक्ष घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष मेयर गोरखपुर सीताराम को निर्वाचित किया गया।

चलाया विशेष जागरुकता अभियान

ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फार मदर एंड चाइल्ड की ओर से सराय रहिया गांव में विश्व स्तनपान वीक के तहत विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के तकनीकी सहायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक भूपेंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर जादूगर रवींद्र गोगा ने अपने जादू से जागरुकता फैलाई।

Posted By: Inextlive