-दून में एसीए के मालिक आरपी ईश्वरन का बेटा है अभिमन्यु

-बंगाल जूनियर टीम का सदस्य है यह ऑल राउंडर खिलाड़ी

DEHRADUN : उत्तराखंड के ई। अभिमन्यु इस बार रणजी सत्र में खेलते हुए नजर आएंगे। रणजी के लिए बंगाल की टीम में उनका सलेक्शन हुआ है। लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। क्रिकेट की पिच में ऑल राउंडर की भूमिका निभाने वाले अभिमन्यु कई वर्षो से लगातार बंगाल की जूनियर टीम के सदस्य बने हुए हैं। अब तक अपने छोटे से क्रिकेट कॅरियर में एक दर्जन से अधिक शतक अभिमन्यु लगा चुके हैं।

सीके नायडू ट्रॉफी में बनाया शतक

इसी साल विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अभिमन्यु को सीनियर टीम में शामिल किया गया था। वर्तमान में सीके नायडू ट्रॉफी में अभिमन्यु बंगाल की अंडर ख्फ् टीम का हिस्सा बने हुए हैं। इस ट्रॉफी में अपने डेब्यू मैच में बुधवार को बंगाल और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए मैच में अभिमन्यु नॉट आउट क्क्0 रन बनाकर खेल रहे थे। देहरादून में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु के कोच रवि नेगी ने बताया कि अभिमन्यु के चयन से एकेडमी में खुशी का माहौल है।

-फोटो- ई। अभिमन्यु

Posted By: Inextlive