अभिमन्यु तिवारी बने ईसीसी छात्रसंघ के अध्यक्ष
नीतिश कुमार मिश्रा ने कांटे की लड़ाई में एक मत से उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत
ALLAHABAD: यूइंग क्रिश्चियन कालेज में मंगलवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अभिमन्यु तिवारी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अर्पित यादव को 15 मतों के अंतर से हराया। तिवारी को 94 और यादव को 79 मत हासिल हुए थे। उपाध्यक्ष पद के लिए नीतिश कुमार मिश्रा ने सुमित मिश्रा को मात्र एक वोट से हराया। नीतिश को 61 और सुमित को 60 मत प्राप्त हुए थे। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ। एडीएम डेविड ने टूकर हाल में शपथ दिलाई। तीन घंटे तक हुआ मतदानईसीसी में छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। कुल 207 मतदाताओं में से दो सौ ने मतदान में हिस्सा लिया। कालेज प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई थी। दोपहर तीन बजे चुनाव अधिकारी डॉ। अनिल कुमार सिंह ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। इस मौके पर चीफ प्राक्टर डॉ। उमेश प्रताप सिंह, डॉ। विवेक भदौरिया, डॉ। प्रेम प्रकाश पांडेय, डॉ। केएल पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी : 94, निर्वाचित अर्पित यादव : 79 ऋषभ टंडन : 25 नोटा : एक उपाध्यक्षनीतिश कुमार मिश्रा : 61, निर्वाचित
सुमित मिश्रा : 60
शुभम पांडेय : 37 इरिका जान :25 शिवांश : 12 महामंत्री नितेश गुप्ता : 95, निर्वाचित स्वराज मौर्या : 70 प्रिंस मिश्रा : 36 संयुक्त सचिव हिमांशु यादव : 107, निर्वाचित आदित्य मिश्रा : 83 नोटा : तीन असिस्टेंट ट्रेजरार अहमद नजम : 78, निर्वाचित शशांक शेखर मिश्रा : 68 उत्कर्ष मिश्रा : 35 विजय यादव : 16 सांस्कृतिक सचिव विकास सिंह : 101, निर्वाचित दिव्य प्रकाश केसरवानी : 67 निदा फातिमा : 10 रक्षा : 22