RANCHI: झारखंड लोक सेवा आयोग(जेपीएससी) की ओर से पांचवीं सिविल सेवा के इंटरव्यू का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया। इसमें ख्म्9 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। टॉपर अभिषेक भूषण हुए हैं, जबकि नीतिन खंडेलवाल सेकेंड व नीतू सिंह थर्ड टॉपर रही हैं। अभिषेक भूषण को सेलेक्शन प्रशासनिक सेवा, नितिन खंडेलवाल का पुलिस सेवा व नीतू सिंह का भी सेलेक्शन प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ है।

प्रशासनिक सेवा में सर्वाधिक सेलेक्शन

जेपीएससी सचिव मनोज झा ने बताया कि ख्7ख् पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। सबसे अधिक प्रशासनिक सेवा के लिए 90 कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं। वहीं, सबसे कम उत्पाद सेवा में नौ कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। सिविल सेवा में सफल महिला कैंडिडेट की संख्या ब्ख् है। वहीं, दिव्यांग कैटेगरी से भी दो कैंडिडेट्स पास हुए हैं। गौरतलब हो कि इस परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करने में आयोग को तीन साल लग गए। नियुक्ति के लिए प्रक्रिया ख्0क्फ् में ही शुरू की गई थी।

रिजल्ट देखने ऑफिस के बाहर भीड़

रविवार की शाम जैसे हीं रिजल्ट जारी किया गया, जेपीएससी ऑफिस के बाहर कैंडिडेट्स की भीड़ जमा हो गई। सबको अपना रिजल्ट देखने की जल्दी थी। जिसका रोल नंबर मिला। उसके चेहरे पर खुशी, जिसका रोल नंबर नहीं मिला उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। वहीं, जो अपने दोस्तों का रिजल्ट देखने पहुंचे थे, वो फोन पर ही उनको जानकारी दे रहे थे।

किस सेवा के लिए कितने सेलेक्ट

सेवा संख्या

प्रशासनिक 90

फाइनांस फ्म्

पुलिस फ्म्

जेल 09

श्रम ख्0

प्रोबेशन ख्9

एक्साइज 08

नियोजन ख्म्

सोशल सिक्यूरिटी क्भ्

Posted By: Inextlive