अग्नि तत्त्व के मजबूत होने से भी मनोबल तेज़ी से बढ़ता है और इसके कमजोर होने से मनोबल कमजोर भी हो जाता है। गौरतलब है कि कुछ मामलों में केंद्र में बैठा बृहस्पति या मजबूत बृहस्पति और शनि भी मनोबल को मजबूत करने में अपना योगदान जरूर देता है।

आपका मनोबल आपके ग्रहों पर भी निर्भर करता है। ज्योतिष के अनुसार, तृतीय, पंचम, षष्ठ और एकादश भाव से मनोबल और आत्मविश्वास की मजबूती देखी जाती है। जहां एक ओर चन्द्रमा मन का कारक होता है तो दूसरी ओर सूर्य तथा मंगल मनोबल के कारण बनते हैं।

अग्नि तत्त्व के मजबूत होने से भी मनोबल तेज़ी से बढ़ता है और इसके कमजोर होने से मनोबल कमजोर भी हो जाता है। गौरतलब है कि कुछ मामलों में केंद्र में बैठा बृहस्पति या मजबूत बृहस्पति और शनि भी मनोबल को मजबूत करने में अपना योगदान जरूर देता है। साथ ही आप रंग और मंत्रों के प्रयोग से भी अपने मनोबल को आसानी से मजबूत कर सकते हैं।

मेष

यूं तो इस राशि के लोगों का मनोबल मजबूत ही होता है, लेकिन हां इनका चंचल मन इनकी समस्या को बढ़ाने का काम भी करता है।

क्या करें – मेष राशि के लोगों को रोजाना भगवान सूर्य को लाल फूल चढ़ाकर अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से उनके मनोबल में सुधार होगा।

वृष

इस राशि के लोगों का मनोबल या तो बहुत मजबूत होता है या फिर बहुत कमजोर।

क्या करें – शनि देव के लिए प्रकाश का दान करना चाहिए। ऐसे लोगों को नीले रंग के प्रयोग से बहुत लाभ मिलता है।

मिथुन

इस राशि के लोगों का मनोबल बहुत मजबूत नहीं होता है और शायद इसी कारण इनको सहारे की जरूरत हमेशा बनी रहती है.

क्या करें – इस राशि के लोगों को हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह उपाय मनोबल को काफी मजबूत कर देता है और साथ ही खान पान का विशेष ध्यान रखें.

कर्क

भावना प्रधान राशि होने के कारण इनका मनोबल जल्दी कमजोर हो जाता है।

क्या करें – भगवान सूर्य को हल्दी मिलाकर जल दें और कोशिश करें कि आप पीले रंग का खूब प्रयोग करें।

सिंह

इस राशि के लोग अदम्य साहस और मनोबल के स्वामी माने जाते हैं।

क्या करें – ऐसे लोगों को हमेशा काले रंग से बचना चाहिए तथा सूर्योदय के पहले उठने का प्रयास करना चाहिए।

कन्या

इस राशि के लोगों का मनोबल काफी सामान्य होता है लेकिन कभी-कभी अपने जिद्द के कारण इनका आत्मविश्वास जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है।

क्या करें – सफ़ेद रंग संतुलित रखने का काम करता है इसलिए आपको सफ़ेद रंग का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए साथ ही मंगलवार को मीठी चीज़ों का दान करना चाहिए।

तुला

इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता व घटता रहता है, ख़ास तौर से अगर मामला परिवार का हो।

क्या करें – इन राशि के लोगों को लाल रंग से बचना चाहिए व नीले रंग का खूब प्रयोग करना चाहिए। शनि मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग आत्मविश्वास तथा भावनाओं का सही प्रयोग करना बहुत अच्छी तरह जानते हैं.

क्या करें – नारंगी रंग का प्रयोग अवश्य करें और अक्षत डालकर भगवान सूर्य को जल दिया करें.

धनु राशि

यह एक खास राशि क्योंकि यह मनोबल, साहस और पराक्रम की राशि कहलाती है. इनका मनोबल बहुत अधिक रहता है.

क्या करें – इस राशि के लोगों को सिर्फ और सिर्फ काले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए साथ ही अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए.

मकर राशि


इस राशि के लोगों के मनोबल या तो बहुत मजबूत होते हैं या फिर बहुत ही कमजोर। ध्यान दें कि यहां मनोबल केवल और केवल शनि पर ही निर्भर करता है।

क्या करें – इस राशि के लोगों को शनि मंत्र का जाप करना चाहिए, शनिवार को प्रकाश का दान करना चाहिए व सफ़ेद रंग का प्रयोग करना चाहिए।

कुम्भ राशि

इस राशि के लोगों का मनोबल बहुत मजबूत होता है पर अक्सर इनको मनोबल और उनकी ताक़त का याद दिलाना पड़ता है।

क्या करें – हमेशा नीले रंग का प्रयोग करें व सुबह सुबह सूर्य को जल दें और किसी भी तरह के नशे से आपको बचना चाहिए।

मीन

इस राशि के लोग अकसर दुविधा के शिकार हो जाते हैं और शायद इसी कारण इनका मनोबल डांवाडोल होता रहता है।

क्या करें – सुनहरे या फिर पीले रंग का प्रयोग ज़रूर करें और साथ ही हनुमान जी के मंत्र “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप भी अवश्य से करें।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

सोते समय इन 10 बातों का रखेंगे ख्याल तो नहीं पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव

डिप्रेशन से बचना है तो हर रोज तुलसी के पौधे की 11 बार करें परिक्रमा, जानें 10 आसान उपाय


Posted By: Kartikeya Tiwari