रांची के सिविल कोर्ट में बुधवार को एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है.

सुनील ठाकुर के खिलाफ मुकदमा किया गया
ranchi@inext.co.in
RANCHI : रांची के सिविल कोर्ट में बुधवार को एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। ससुराल वालों द्वारा तेजाब डालकर हत्या करने के प्रयास को लेकर न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास की अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। इसकी सुनवाई 21 जून को निर्धारित है। मामले में पीडि़ता ¨रकू देवी की पति बलराम साव, ससुर इनर साव, सास पार्वती देवी, भसुर जयराम साव, गोतनी गायत्री देवी और पड़ोसी सुनील ठाकुर के खिलाफ मुकदमा किया गया हैं। सभी पलामू जिले के लेस्लीगंज के कुराइन पतरा गांव के हैं। इसमें एसिड अटैक कर जानलेवा हमला का आरोप लगाया गया है।

ले गया था तांत्रिक के पास
पीडि़ता के पिता बीरबल साव ने बताया कि पीडि़ता ¨रकू देवी को उसके पति बलराम साव ने धोखे से मायके से ससुराल ले जाकर बेटे होने के इलाज के बहाने तांत्रिक के पास ले जाने की बात कही। तांत्रिक के पास ले जाने के क्रम में धोखे से तेजाब से नहला दिया। साथ ही कहा कि तुम मेरे वंश को आगे नहीं बढ़ा सकती है। मृत जानकर जंगल में छोड़ दिया। राहगीरों ने तड़पती अवस्था में स्थानीय अस्पताल गढ़वा पहुंचाया था।

पति ने एक्सीडेंट होने की कही थी बात
घटना की जानकारी पीडि़ता के पति ने ही अपने ससुर बीरबल को दी। उसने फोन कर बताया कि वह लेस्लीगंज दवा लेने जा रही थी। इस बीच सड़क दुर्घटना हो गया। वह डालटनगंज में भर्ती है। उस समय पिता रांची में थे। उसने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि पता चला कि पीडि़ता डालटनगंज अस्पताल में भर्ती है। उसपर एसिड अटैक हुआ है। बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। पीडि़ता को 30 अप्रैल से रिम्स में भर्ती कराया गया।

थाने ने नहीं दर्ज की एफआईआर
पिता ने बताया कि घटना को लेकर वह रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने गया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने प्राथमिकी दर्ज करने से इन्कार कर दिया। कहा कि यह मामला पलामू जिले से संबंधित है। इसलिए वह वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराए.ा। इसी बीच अधिवक्ता से सलाह के बाद अदालत में ही मुकदमा दर्ज कराया।

8 अप्रैल को हुआ था एसिड अटैक
पीडि़ता ¨रकू देवी पर तेजाब डालकर जख्मी करने की घटना 29 अप्रैल 2018 की है। पिता ने बताया कि ¨रकू देवी की शादी 12 मई 2011 में बलराम साहू के साथ हुई थी। दो लड़की भी हैं। एक लड़का हुआ था। जिसका निधन तीन-चार दिनों में ही रिम्स में इलाज के दौरान फरवरी माह में हो गया था। इसके बाद ¨रकू देवी ससुराल में रहती थी। तबीयत खराब रहता था। कोई बेटा भी नहीं था। ऐसे में उसे ससुराल पक्ष के लोग प्रताडि़त करते थे।

Posted By: Inextlive