RANCHI: सफाई करने के बाद अगर एजेंसी या रांची नगर निगम के कर्मी कचरे में आग लगाते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। ये बातें मेयर आशा लकड़ा ने कहीं। सफाई के बाद कचरा जलाने के मामले में उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कचरा नहीं जलाया जाएगा। ऐसे में सफाई कर्मियों को कचरा जमाकर गाडि़यों से मिनी ट्रांसफर स्टेशन भेजना है। जहां से कचरा सीधे डंपिंग यार्ड भेज दिया जाएगा। बताते चलें कि दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने जिम्मेदार ही फैला रहे प्रदूषण, हवा जहरीली हेडिंग के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद मेयर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया है।

कचरा जमा कर लगा रहे थे आग

डोर टू डोर कलेक्शन का काम रांची नगर निगम और एजेंसी के स्टाफ्स करते हैं। वहीं मोहल्लों में सफाई के बाद सफाई कर्मी जमा कचरे में आग लगा दे रहे थे। इस वजह से पाल्यूशन बढ़ रहा था। वहीं प्लास्टिक जलाए जाने से हवा में जहर घुल रहा था। इसे लेकर लोगों ने संबंधित सुपरवाइजरों से कंप्लेन की थी। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

Posted By: Inextlive