अपर नगर आयुक्त ने नगर आयुक्त को दिया लेटर

टैक्स सुपरिटेंडेंट को बताया टैक्स मामले में निर्दोष

BAREILLY:

नगर निगम के होटल टैक्स फर्जीवाड़े में एक नया मोड़ आ गया है। ख् जनवरी को टैक्स फर्जीवाड़े में दोषी करार दिए जाने और चार्जशीट थमाए जाने वाले टैक्स सुपरिटेंडेंट को अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने निर्दोष बताया है। नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने टैक्स सुपरिटेंडेंट राम संजीवन को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर शासन से कार्रवाई की सिफारिश की थी। जिसके बाद नगर आयुक्त 9 दिन की छुट्टियों पर चले गए थे। मंडे को नगर आयुक्त के नगर निगम लौटने से पहले ही अपर नगर आयुक्त ने एक लेटर अपने मुखिया को भेजा है, जिसमें जांच रिपोर्ट में टैक्स सुपरिटेंडेंट को दोषी न मानते हुए निर्दोष माना है।

अपर ने ही की थी जांच

सिविल लाइंस स्थित एक होटल का कवर्ड एरिया कम कर उसका टैक्स कम किए जाने का फर्जीवाड़े उजागर हुआ था। जिसके बाद चीफ टैक्स ऑफिसर राकेश कुमार सोनकर मेयर के निशाने पर आए थे। इस फर्जीवाड़े की जांच अपर नगर आयुक्त के जिम्मे थी। जिन्होंने नगर आयुक्त को अपनी जांच रिपोर्ट दी थी। जानकारों के मुताबिक रिपोर्ट में यूं तो चीफ टैक्स ऑफिसर ही फर्जीवाड़े के मेन आरोपी थे, लेकिन नगर आयुक्त ने चीफ टैक्स ऑफिसर को बचाते हुए टैक्स सुपरिटेंडेंट के खिलाफ कार्रवाई की। जिसका टैक्स सुपरिटेंडेंट ने विरोध किया।

कार्यकारिणी की बैठक आज

नगर निगम में मंडे को दोपहर फ् बजे से कार्यकारिणी की बैठक है। बैठक में शासन की प्रत्याशा में 7-8 निर्माण कार्यो के प्रस्ताव पर मंजूरी लगनी है। वहीं पुरानी कार्यकारिणी की बैठक के कई मुद्दों की पुष्टि नहीं हो पाई थी। जिन पर इस बार मुहर लगनी है। इसके अलावा बैठक में रजिस्ट्री ऑफिस के पास निगम की जमीन पर स्टैंड की नीलामी का प्रस्ताव भी है। जिस पर मंजूरी लगने से पहले ही ठेकेदार ने स्टैंड शुरू कर वसूली शुरू कर दी थी।

बैठक में मेयर व उपसभापति के अलावा नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त व निगम के विभागों के हेड के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहेंगे।

Posted By: Inextlive