JAMSHEDPUR : सरायकेला जिले के आदित्यपुर पुलिस ने फर्जी सीआईडी अफसर को गिरफ्तार किया है। इसका नाम अशोक कुमार पासवान है जो कि गम्हरिया धीराजगंज का रहनेवाला है। आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में सत्यापन किया जा रहा है। इसने घूस मांगे थे और यह क्लीयर हो गया है कि यह सीआईडी या किसी अन्य सरकारी संस्थान से जुड़ा नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

 

ऐसे ले रहा था झांसे

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पूर्व होटल संचालक संदीप प्रमाणिक के होटल गया। वहां काम करने रहे नौकर के संदर्भ में पूरी जानकारी ली। इसके बाद होटल संचालक को कहा कि होटल में कम उम्र के बच्चे को होटल में काम करवा रहे हो। इसपर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। होटल संचालक को आरोपी ने अपना पहचान पत्र दिखाते हुए कहा कि वह सीआईडी का अफसर है। इसके बाद होटल संचालक डर गया। होटल संचालक ने मामले को खत्म करने को कहा जिसके बाद फर्जी सीआईडी अफसर अशोक ने तीस हजार रूपये घूस मांगे। होटल संचालक डर से मामले का शिकायत पुलिस को नहीं किया। वह अपने घर में पुरी बात बतायी इसके बाद इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी।

 

मिला है एक आईडी कार्ड

इधर, होटल संचालक का एक भाई पुलिस विभाग में है और वह जमशेदपुर में कार्यरत है। उसी ने मामले की जानकारी आदित्यपुर थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह को दिया। इसी बीच शनिवार की रात होटल संचालक से पैसे लेने अशोक पासवान पहुंचा। इधर पुलिस भी आरोपी को गिरफ्तार करने को तैयार थी। जैसे ही आरोपी होटल के पास पहुंचा पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने एक आईकार्ड बरामद किया है जिसपर लाईफटाईम ऑल इंडिया वैलिडिटी अंकित है। वहीं आधार कार्ड में उसका पता धनबाद का है। पुलिस को दोनो दस्तावेज पर संदेह है।

Posted By: Inextlive