PATNA: पीयू में धीमी गति से एडमिशन प्रोसेस चल रहा है। साइंस कॉलेज में गुरुवार को मात्र 25 एडमिशन हो सका जबकि इसके दोगुने छात्र बुलाये गए थे। उधर, बीएन कॉलेज में कुछ विषयों में सीटें फुल हो चुकी हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उम्मीद है कि 14 जुलाई से पहले कॉलेज में साइंस की सभी सीटें भर सकती है। पटना कॉलेज में शुक्रवार को सभी कैटेगरी की सीटों पर एडमिशन होना है। यहां इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस जैसे विषयों को छोड़ अन्य विषयों में अभी भी काफी सीटें खाली रह गई है। उधर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ एनके झा ने कहा कि एडमिशन डेट में कोई परिवर्तन नहीं है। सभी एडमिशन 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। सभी एडमिशन पर पीयू प्रशासन नजर रख रहा है।

पटना कॉलेज में एडमिशन आज

पटना कॉजेज में 12 जुलाई से

सेकेंड लिस्ट के छात्रों का एडमिशन होगा। इसमें जनरल और रिजर्व

कोटे दोनों के लिए एडमिशन लिया जाएगा। एडमिशन इनचार्ज

डॉ रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि एडमिशन के लिए अभी भी आधी सीटें खाली हैं। इन सभी को सेकेंड लिस्ट से भरा जाना है। वहीं, अलग -अलग कॉलेज के सूत्रों ने कहा कि इस बात की संभावना कम है कि 15 तक एडमिशन हो पाएगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित कॉलेजों में समय बढ़ाते हुए स्पॉट एडमिशन करने की नौबत आ सकती है।

14 तक करेंगे क्लोज

पटना साइंस कॉलेज में शुक्रवार को बॉयो ग्रुप और मैथ ग्रुप दोनों के लिए काउंसलिंग की जाएगी। पहले मैथ और फिर बॉयो ग्रुप को बुलाया गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ केसी सिन्हा ने बताया कि गुरुवार को बॉयो ग्रुप की मात्र 25 सीटों पर एडमिशन लिया गया। हालांकि जो भी सेकेंड लिस्ट में शामिल हैं उनका एडमिशन हर हाल में 14 जुलाई तक ही लिया जाएगा। आगे यदि वाइस चांसलर डॉ रास बिहारी प्रसाद सिंह से कोई आदेश आता है तो उसका पालन किया जाएगा।

Posted By: Inextlive