टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 22 जून को साउथ अफ्रीका से पांच शेर लाए जाएंगे जिसमें तीन फीमेल व दो मेल हैं.


टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में 22 जून को साउथ अफ्रीका से पांच शेर लाए जाएंगे, जिसमें तीन फीमेल व दो मेल हैं। इन सभी की एज लगभग एक साल तक है। टाटा जू के डायरेक्टर विपुल चक्रवर्ती ने बताया कि आजादी के बाद रे इंडिया में किसी जूलोजिकल पार्क में विशुद्ध अफ्रीकन शेर पहली बार आ रहे हैं। इंडिया के किसी पार्क में अफ्रीकी शेर नहीं है। इससे टाटा जू इंडिया का इकलौता जू होगा, जहां अफ्रीकन शेर होंगे। शुरुआत में इन्हें 30 दिन तक विजिटर्स से दूर रखा जाएगा। ये शेर साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया नेशनल जूलोजिकल गार्डेन से मंगाए जा रहे हैं। इससे पहले 2010 में टाटा जू के अंतिम शेर की मौत हुई थी। इसके बाद उस पिंजड़े में भोपाल से मंगाई गई रीता को रखा गया था जिसने कुछ महीने पहले ही दम तोड़ दिया।

Posted By: Inextlive