सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ने की वजह से एक्टर अभी भी प्रियंका से नाराज हैं। वहीं बी टाउन से खबर है सलमान-प्रियंका फिर एक बार संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में नजर आ सकते हैं।


feature@inext.co.inKANPUR: शादी की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत बीच में ही छोड़ दी थी। इस वजह से सलमान और प्रियंका के बीच खटास भी आ गई थी। हालांकि, प्रियंका के रिसेप्शन में खान परिवार के शामिल होने के बाद इन बातों को अफवाह माना गया था। पर रिपोर्टस की मानें तो सलमान ने संजय लीला भंसाली के एक अपकमिंग प्रोजेक्ट में प्रियंका के साथ काम करने से इनकार कर दिया है। साथ में काम कर सकते हैं सलमान-प्रियंका
हाल ही में खबर आई थी कि भंसाली और सलमान करीब दो दशक बाद फिर से साथ में काम करने जा रहे हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में प्रियंका ने भी बताया कि उन्होंने भंसाली के साथ एक फिल्म साइन की है। इन दोनों बातों का कनेक्शन जोड़ते हुए माना जा रहा था कि सलमान और प्रियंका साथ में भंसाली की मूवी में दिखाई देने वाले हैं। पर रिपोर्टस की मानें तो सलमान ने प्रियंका को फिल्म में लेने पर आपत्ति जताई और ऐक्ट्रेस के साथ काम करने से इनकार कर दिया।


तस्वीरें: बाॅलीवुड में ऐसे हुआ वीमन डे सेलिब्रेट, सलमान से लेकर अक्षय तक ने किया ये खास काम
तस्वीरें: पति निक संग म्यूजिक वीडियो में पहली बार प्रियंका ने साथ किया काम, बाथटब में दिख रहीं हाॅट

Posted By: Vandana Sharma