कुछ वक्त पहले प्रियंका ने सलमान खान की अपकमिंग मूवी भारत अचानक छोड़कर सनसनी फैला दी थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि उन्होंने एक और हिंदी मूवी छोड़ दी है।

features@inext.co.in

KANPUR: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं कहा जा रहा है कि इस कपल ने सगाई कर ली है और वे इसी साल शादी भी कर सकते हैं। कुछ वक्त पहले प्रियंका ने सलमान खान की अपकमिंग मूवी भारत अचानक छोड़कर सनसनी फैला दी थी। वहीं अब कहा जा रहा है कि उन्होंने एक और हिंदी मूवी छोड़ दी है। 

प्रियंका ने छोड़ी भंसाली की फिल्म!


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी चर्चा है कि संजय लीला भंसाली के साथ बाजीराव मस्तानी मूवी में काम कर चुकीं प्रियंका ने उनकी अगली मूवी से दूरी बना ली है। खबर है कि यह मूवी महिला गैंगस्टर गंगूबाई कोठेवाली पर बेस्ड है। 

तो क्या बंद कर दिया गया प्रोजेक्ट?

भंसाली यह मूवी प्रियंका को लीड रोल में लेकर बनाना चाहते थे पर तभी प्रियंका को एक और हॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऑफर आ गया। बता दें कि प्रियंका को क्रिस प्रैट के साथ काउबॉय निंजा वाइकिंग मूवी ऑफर की गई है। कहा जा रहा है कि प्रियंका का साथ न मिलने पर भंसाली ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। प्रियंका की अगली हिंदी मूवी द स्काई इज पिंक होगी जिसमें वह फरहान अख्तर के ऑपोजिट दिखाई देंगी। 

ये भी पढ़ें: क्या अमिताभ बच्चन भी लेंगे 'गुलाब जामुन' का लुत्फ?

Posted By: Swati Pandey