टीवी पर कई डांस रिएलिटी शोज में बतौर कोरियोग्राफर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर और कोरियोग्राफर सलमान पर भी अब हैरेसमेंट के आरोप लगे हैं। वहीं उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर की दर्ज...


feature@inext.co.inKANPUR: मी टू मूवमेंट की वजह से कई सेलेब्स पर हैरासमेंट का आरोप लग चुका है। इसकी वजह से कई लोगों को अपने काम से भी हाथ धोना पड़ा। इस लिस्ट में अब फेमस कॉरियोग्राफर और एक्टर सलमान युसुफ खान का नाम भी शामिल हो गया है। दर्ज हुई शिकायतसोर्सेज के मुताबिक, सलमान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में हैरासमेंट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल उनपर किस महिला ने आरोप लगाया है इसका खुलासा नहीं हो सका है। बेहतरीन कोरियोग्राफी से मिली पहचान
सलमान युसुफ खान अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी की वजह से जाने जाते हैं। वह कई रिएलिटी डांस शोज में नजर आ चुके हैं। 2013 में उन्होंने फिल्म एबीसीडी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभी कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर भी हैरासमेंट का आरोप लगा था। #MeToo स्वरा भास्कर ने 8 साल बाद किया अपने साथ हुए हैरेसमेंट का खुलासा#MeToo राजकुमार हिरानी के लिए बढी़ मुसीबत, इन फिल्मों से हटाया जा रहा नाम

Posted By: Vandana Sharma