इलाहाबाद अब 'प्रयागराज मंडल' नाम से होगा संबोधित

कैबिनेट की बैठक में ओके मिलने के बाद कमिश्नरी का बोर्ड बदला

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इलाहाबाद मंडल को अब प्रयागराज मंडल के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को उप्र सरकार की कैबिनेट मिटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। इसके पहले 18 अक्टूबर को योगी सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज रख दिया था। तुरंत बाद मंडल का नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा गया जिस पर मुहर लगा दी गई है। जिसका असर सर्वप्रथम कमिश्नर कार्यालय पर देखने को मिला।

मंडल में शामिल चार जिले

मंडल में कुल चार जिले आते हैं। इनमें प्रयागराज के साथ कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर शामिल हैं। इनको मिलाकर पहले इलाहाबाद मंडल था जिसका नाम बदल दिया गया है। बता दें कि इसके बाद सभी मंडलीय कार्यालयों के नामों में भी परिवर्तन हो जाएगा। यहां के दस्तावेजों में भी प्रयागराज ही दर्ज होगा। जानकारी के मुताबिक विवि, रेलवे स्टेशन, म्यूजियम, हाईकोर्ट आदि के नामों में परिवर्तन के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजा गया है। जिस पर जल्द ही फैसला होने की उम्मीद है। इसके बाद इनके नामों भी इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखा जा सकता है।

कैबिनेट में फैसले के बाद बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कमिश्नरी में सभी जगह इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखवाया जा रहा है। कामकाज में भी इसी शब्द के प्रयोग के आदेश दिए जा रहे हैं।

डॉ। आशीष गोयल,

कमिश्नर, प्रयागराज मंडल

Posted By: Inextlive