बॉलीवुड के 70 और 80 के दशकों के बीच इंडस्ट्री के सफल एक्टरों में कभी शुमार रहे विनोद मेहरा आज ही के दिन जन्में थे। विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 में हुआ था। सौ से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुके विनोद मेहरा और रेखा ने चुपके से मंदिर में शादी कर ली थी। यहां जानें क्या है विनोद मेहरा और रेखा के रिलेशनशिप का सच।


इस तरह विनोद मेहरा की जिंदगी में आईं रेखा  उन दिनों बॉलावुड में विनोद मेहरा और रेखा के प्रेम प्रसंग का किस्सा बहुत मशहूर था। फिल्म 'घर' की शूटिंग करते वक्त दोनों एक-दूसरे के प्यार में इतना पागल हो गए की शादी करके साथ रहने का मन बना लिया। विनोद मेहरा कोलकाता के एक मंदिर में रेखा को ले कर गए और वहां दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस बात की कभी पुष्टी नहीं हुई। बता दें की विनोद इससे पहले भी दो शादियां कर चुके थे पर उनकी दोनों बीवीयों के साथ उनकी नहीं बनी और वो दोनों से अलग हो गए। रेखा उनकी जिंदगी में आने वाली तीसरी महिला थीं। पहली फिल्म 13 की उम्र में
विनोद मेहरा बचपन से ही फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं। सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्हें फिल्म 'रागिनी' में काम करने का मौका मिल गया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों का ऑफर आने लगे। युवा विनोद मेहरा ने 1971 से बॉलीवुड में फिल्म 'एक थी रीता' के साथ दूसरी पारी शुरु की। फिर तो विनोद का फिल्मी करियर ऊंचाइयां छूने लगा। एक के बाद एक विनोद ने सौ फिल्मों में अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। विनोद ने सिर्फ 45 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया पर आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं।  ऐसा क्या हुआ कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्टिंग छोड़ करने लगी नौकरी

Posted By: Vandana Sharma