- ऑफिस में ही काम करने वाली सहयोगी से था अवैध संबंध

- महिला और पति ने मिलकर विजय को चाकू से गोंद डाला

- चाकू लगने के बाद भागा और सड़क पर गिर पड़ा

PATNA : एजी ऑफिस के हेड एकाउंटेंट विजय कुमार (फ्म्) की चाकू मारकर हत्या बुधवार की रात दीघा के विकास नगर में कर दी गई। हत्या करने का आरोप उनके ही ऑफिस में हेड एकाउंटेंट के ही पद पर काम करने वाली सुनीता देवी (ब्ख्) और उसके पति राजनंदन दास (ब्भ्) पर लगा है। सुनीता के कुर्जी बालूपर कोठिया विकास नगर स्थित घर ही बुधवार की रात क्क् बजे विजय गया था और वहीं लफड़ा हुआ और दोनों ने मिलकर उसे चाकू मारा। विजय के पेट में और छाती पर चार-पांच वार किया गया है। शरीर पर ऐसे जख्म देखकर यह समझा जा सकता है कि मारने वाले ने कितना आक्रोश के साथ हमला किया है। विजय को दीघा थाना की पुलिस ने सुनीता के घर के बाहर थोड़ी दूर पर सड़क पर पड़ा हुआ पाया था। दोनों में चार साल से अवैध संबंध था। सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि राजनंदन फरार है। सुनीता ने स्वीकार किया है कि उसका विजय के साथ नाजायज संबंध था। दोनों एक ही आफिस में काम करने के कारण नजदीक आ गये थे और उनके बीच रिलेशन बन गया था। विजय का एजी कॉलोनी में अपना मकान है, जबकि सुनीता किराये के मकान में रहती है। विजय नालंदा के हिलसा थाना के लोहंडा का रहने वाले है। पोस्टमार्टम के बाद विजय की डेडबॉडी घरवाले नालंदा लेकर चले गये।

दोनों के घरवाले जानते थे उनके संबंध

विजय और सुनीता के घर वालों को दोनों के संबंध के बारे में पहले से ही जानकारी थी। पुलिस का कहना है कि विजय की पत्नी सहित उसके घरवालों को पता था कि विजय, सुनीता के घर जाता है और वहीं कई बार रहता भी है। साथ ही सुनीता के पति को भी इनके अवैध संबंध की जानकारी थी। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात भी विजय और सुनीता को एक साथ राजनंदन ने देख लिया था। इसके बाद भी बात बढ़ गई थी। वैसे आसपास के कुछ लोगों की मानें तो चाकू लगने के बाद विजय घर से भागा लेकिन फिर से उसे उठाकर सुनीता और उसके पति ले गये थे जिसके बाद लोगों ने पुलिस को खबर की थी।

नहीं मिल पाया चाकू

सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह परेशान करता था। शारीरिक शोषण लगातार कर रहा था। इससे वह परेशान हो गई थी। कई बार जबरदस्ती भी कर रहा था। इसलिए उसने मार डाला। हालांकि पुलिस को शक है कि दोनों ने मिलकर मारा है। एक आदमी उस तरह नहीं मार सकता। विजय की जिस चाकू से हत्या की गई है वह बरामद नहीं हो सका है। पुलिस खोजबीन में लगी है। थानाध्यक्ष दीघा ने बताया कि दोनों में चार साल से रिलेशन था इसकी जानकारी उनके घर वालों को भी थी। वह वहां हमेशा जाता था यही नहीं सुनीता भी उसके घर जाती थी। डीएसपी लॉ एण्ड आर्डर ममता कल्याणी ने बताया कि हत्या अवैध संबध के कारण हुई है। महिला गिरफ्तार है और उसने कई बातें पुलिस को बताई है। पहले तो रजामंदी से रिलेशन बने थे लेकिन बाद में विजय उसके साथ जबरदस्ती करने लगा था।

सुनीता के पति को पीटता था

सुनीता की दो बेटियां है, क्फ् वर्ष की छोटीबेटी उस वक्त घर में ही थी, जबकि बड़ी बेटी पटना से बाहर इंजीनियरिंग कर रही है। वहीं विजय को एक बेटी और दो बेटे हैं। सुनीता का पति बेरोजगार है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि विजय कई बार शराब पीकर उसके घर आ जाता था। यही नहीं उसके पति के साथ कई बार मारपीट भी कर चुका है। बुधवार को अचानक क्या हुआ कि विजय की हत्या तक करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों की मानें तो विजय की नजर उसकी बेटी पर भी थी। जो उन लोगों को मंजूर नहीं था। वैसे इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। राजनंदन बेटी को लेकर फरार है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हत्या अवैध संबध के कारण हुई है। महिला गिरफ्तार है और उसने कई बातें पुलिस को बताई है। उसका पति फरार है। विजय उसके साथ जबरदस्ती करने लगा था।

- ममता कल्याणी, डीएसपी लॉ एण्ड आर्डर

Posted By: Inextlive