-महिला डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप

ARA/PATNA: आरा सदर अस्पताल में शनिवार की देर रात प्रसव पीड़ा से गर्भवती महिला पूजा देवी छटपटाती रही। और ड्यूटी पर कार्यरत महिला डॉक्टर से लेकर अन्य स्टाफ गायब रहे। जब अंत में गर्भवती का ऑपरेशन हुआ तो नवजात मृत पैदा हुआ। परिजनों ने नवजात के शव को ओटी के सामने रखकर बवाल मचाया। आक्रोशित परिजन विलंब से ऑपरेशन करने और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। बाद में डीएम संजीव कुमार और सदर एसडीओ अरुण प्रकाश के आश्वासन के बाद आक्रोश शांत हुआ।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

टाउन थाने की पुलिस कैंप करती रही। थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है । जिसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। महिला चिकित्सक पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ। सतीश कुमार सिन्हा ने विभागीय कार्रवाई से पूर्व दोनों डॉक्टरों से कारण पूछने की बात कही है। डीएम संजीव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया है।

ड्यूटी में लापरवाही से गई जान

बताया गया कि बभनौली निवासी दीनानाथ तिवारी की गर्भवती पत्नी पूजा देवी को शनिवार की रात आठ बजे प्रसव के लिए लाया गया था। महिला डॉक्टर मधुबाला सिन्हा नहीं थी। सदर अस्पताल, आरा के अधीक्षक को सूचित किया गया। रात साढ़े ग्यारह बजे महिला डॉ। मधुबाला सिन्हा पहुंची। गर्भवती को ऑपरेशन की सलाह दी। लेकिन, ओटी बंद था और डॉ। उदय कुमार भी गायब थे। इस दौरान गर्भवती दर्द से तड़पती रही। पेट में मासूमच्बच्चे की मौत हो गई। बाद में ऑपरेशन हुआ तो मृत हालत में नवजात का जन्म हुआ।

Posted By: Inextlive