PATNA: मुंगेर की गन फैक्ट्रियों में यूपी-बिहार के लिए हथियार तैयार हो रहे हैं। शूटरों की डिमांड पर चल रहे यह कारोबार कोई नया नहीं है लेकिन हर बार कोई न कोई बड़ा खुलासा होता है। मंगलवार को 8 गन फैक्ट्रियों से गिरफ्तार 8 बदमाशों ने जो राज खोला है वह चौकाने वाला है। बिहार समेत यूपी और अन्य राज्यों में मुंगेर ब्रांड असलहों से बदमाशों का राज चलता है।

लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट

मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। मुंगेर के एसपी गौरव ने बताया कि रेड कर मिर्जापुर बरदह के मो। रमजु, मो। हुसैन, मो। औरंगजेब और टीकारामपुर के विनय यादव, शशिधर, बुलू कुमार, राजा कुमार, उमेश यादव को अरेस्ट किया गया। रेड करने वाली टीम में एएसपी हरि शंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष सुनील कुमार शामिल थे।

एक नजर में कारोबार

-500 से शुरु होता है रेंज जो बड़े और महंगे असलहों तक जाता है।

-मुंगेर के असलहों का रेंज 500 रुपए से शुरु हो जाता है।

-लूट और डकैती में अधिक यूज करते हैं।

-बदमाश आर्डर देकर अपने मन माफिक असलहा तैयार कराते हैं।

-किसी बदमाश को स्लिम साइज चाहिए होता है तो कोई ठोस हथियार लेता है।

यूपी में है अधिक डिमांड

-उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मुंगेर ब्रांड के असलहों की डिमांड होती है।

-हर बरामदगी में सबसे अधिक मुंगेर ब्रांड के असलहे बरामद होते हैं।

-हर बार यूपी पुलिस मुंगेर के असलहों के साथ बदमाशों का कनेक्शन जोड़ती है।

- बिहार के सीमावर्ती यूपी और बंगाल के एरिया में सबसे अधिक मुंगेर का असलहा जाता है।

मुंगेर से ऐसे हुआ खुलासा

-मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टीकारामपुर बहियार में छापेमारी की।

-आठ मिनी गन फैक्ट्रियों का पर्दाफाश कर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया।

-पुलिस को 8 फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए।

-पुलिस ने हथियार निर्माण में जुटे 8 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की है।

Posted By: Inextlive