कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 के रेड कारपेट पर कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण के बाद अब एश्नवर्या राय ने भी अपना जलवा बेखेर दिया है। एश्वर्या राय ने कांस फिल्म फेस्टिवल के छठवें दिन बटरफ्लाई लुक से लोगों को दीवाना बना दिया। इस बार कांस में सबसे खास बात ये रही की मां एश्वर्या राय के साथ बेटी आराध्या भी कांस के रेड कारपेट पर चलीं। देखें तस्वीरें...

रेड कारपेट पर एश्वर्या से ज्यादा अराध्या पर नजर
कानपुर। मदर्स डे पर पूर्व विश्व सुंदरी एश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या ने रेड कारपेट पर एक साथ वॉक करके न सिर्फ जलवा बिखेरा बल्कि अपनी स्पेशल बॉन्डिंग भी दिखाई। एश्वर्या राय ने आज की मांओं के लिए एक गोल सेट कर दिया है। एश्वर्या ने कांस के रेड कारपेट पर वॉक करने के लिए बटर फ्लाई गाउन पहना था। वहीं बेटी आराध्या ने रेड कलर की फूली हुई फ्रांक पहनी थी। एश्वर्या कांस समारोह में पूरे वक्त अपनी बेटी आराध्या का हाथ पकडी़ रहीं। इस दौरान एश्वर्या से ज्यादा लोगों की निगाहें आराध्या पर थीं। पूरी महफिल नन्हीं आराध्या लूट ले गईं।

Such a cute frame #aishwaryaraibachchan with daughter #aaradhya for #cannesfilmfestival #cannes2018 #photooftheday #instadaily #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on May 12, 2018 at 9:24am PDT


नन्ही आराध्या मां की अंगुली पकड़ चलीं
एश्वर्या ने बेटी आराध्या संग कांस के रेड कारपेट पर खूब मस्ती की। आराध्या मां की अंगुली पकड़ कर रेड कारपेट पर चलीं। मां एश्वर्या को मदर्स डे पर आराध्या के साथ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मस्ती करते देखना वाकई में काफी अद्भुत था। भले ही एश्वर्या पूर्व विश्व सुंदरी रहीं हों पर इस कांस में आराध्या ने महफिल लूट ली। एश्वर्या ने ब्लू कलर की गाउन पहनी थी तो आराध्या ने रेड कलर की फ्रांक।

 

Aishwarya Rai Bachchan is ready to rock the #cannesfilmfestival #redcarpet #cannes2018 #weekend #instadaily @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on May 12, 2018 at 8:57am PDT


एश्वर्या ने बेटी आराध्या संग किया डांस
एश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। एश्वर्या कभी भी अपनी बेटी को अकेले नहीं छोड़ती हैं। वो हमेशा आराध्या को अपने साथ ही ले कर जाती हैं चाहे जहां भी जाएं। इसलिए बेटी आराध्या को कांस के रेड कारपेट पर भी अपने साथ लेकर पहुंच गईं। रेड कारपेट पर मां-बेटी ने साथ में वॉक ही नहीं किया बल्कि एक साथ डांस भी किया। रेड कारपेट पर एश्वर्या और आराध्या ने साथ में काफी सारी तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ने डांस करते हुए एक साथ वीडियो भी बनवाया। इस वीडियो को एश्वर्याराय बच्चन नाम के इंस्टाग्राम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Circle of Life 💖😍✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on May 12, 2018 at 10:15am PDT


पिछले कांस में भी आराध्या थीं साथ
एश्वर्या ने सिर्फ इसी बार नहीं बल्कि पिछली बार भी अपनी बेटी आराध्या के साथ कांस 2017 के रेड कारपेट पर वॉक किया था। एश्वर्या और आराध्या को देख कर मां-बेटी के मजबूत रिश्ते का अहसास होता है। एश्वर्या साल 2002 से हर साल कांस में नजर आती रही हैं। फिलहाल आप एश्वर्या और आराध्या की कांस 2018 के रेड कारपेट से ये खूबसूरत तस्वीरें देखें।

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on May 12, 2018 at 10:16am PDT



कान फिल्म फेस्टिवल 2018 : कंगना ही नहीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बिखेरेंगी अपना जलवा, देखें तस्वीरें

फिल्म '2.0' में आठ साल बाद ऐश्वर्या इस रोल में अक्षय के साथ आएंगी नजर, आखिरी बार संग दिखे थे यहां

 

 

 

Posted By: Vandana Sharma