अखिलेश यादव के लिए कल का दिन बेहद खास था। कल उनकी बीवी व सपा सांसद डिंपल यादव का बर्थडे था। इसके अलावा उनकी पार्टी से हाल ही गठबंधन करने वाली बसपा सुप्रीमाें मायावती का भी बर्थडे था। यहां देखें दाेनों के जन्म दिन की खास तस्वीरें...


lucknow@inext.co.inLUCKNOW: मायावती के जन्म दिन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। बुके देने के साथ शॉल भी ओढ़ायाअखिलेश यादव ने मायावती को बुके देने के साथ शॉल भी ओढ़ाया। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत भी हुई। ये खास लोग भी थे माैजूद इस अवसर पर मायावती का भतीजा आकाश, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र, संजय सेठ और पूर्व मंत्री अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।  डिंपल को इस खास अंदाज में विश किया  वहीं कल अखिलेश यादव की पत्नी व सपा सांसद डिंपल यादव का बर्थडे भी था। अखिलेश ने उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में विश किया था।


सपा मुख्यालय पर भी मनाया गया जन्मदिन वहीं दूसरी ओर सपा मुख्यालय पर मायावती और सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। जिला पदाधिकारी शामिल हुएइसके साथ ही प्रत्येक जिला मुख्यालय पर बसपा द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में सपा के जिला पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की।

लोकसभा चुनावों में सफल बनाएंगेदोनों पार्टियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों को लोकसभा चुनावों में सफल बनाएंगे।

जन्मदिन पर मायावती ने मुस्लिमों के लिए की ये खास डिमांड, कांग्रेस पर भी किया वार

Posted By: Shweta Mishra