परिणीती चोपडा़ इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' की शूटिंग में बिजी हैं पर परिणीती अपने मेकओवर के लिए समय निकाल ही लेती हैं। इस बार परिणीती काफी डिफ्रेंट लुक में नजर आईं। यहां देखें इनके नए हेयर स्टार की ये तस्वीरें...


कानपुर। परिणीती चोपडा़ हाल ही में मुंबई के बांद्रा में स्थित एक सैलून से बाहर निकलते हुए स्पॉट हो गईं। इस दौरान परिणीती का बिल्कुल बदला हुआ अंदाजा देखने को मिला। दरअसल परिणीती ने अपने बालों को कलर करवाया है।- परिणीती के हेयर स्टाइल की लेटेस्ट तस्वीरें भी उनकी स्माइल के साथ कैमरे में कैद हो गईं। परिणीती ने बालों में लाल रंग करवाया है जो उन पर काफी शूट भी कर रहा है। सैलून से निकलते वक्त परिणीती काफी कूल लुक में नजर आईं। परिणीती ने व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लू साइट स्लिट पैंट और स्नीकर्स पहने दिखीं।
- परिणीती इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में परिणीती के को स्टार अर्जुन कपूर होगें। हाल ही में दोनों स्टार्स विदेश से इस फिल्म का कुछ हिस्सा शूट करके लौटे हैं। - परिणीती अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' के अलावा एक और फिल्म में नजर आने वाली हैं। वो फिल्म है 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि परिणीती की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' रोमांटिक थ्रिलर होगी।


- परिणीती 'संदीप और पिंकी फरार' और 'नमस्ते इंगलैंड' के अलावा अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी' में भी नजर आने वाली हैं। करण जौहर के निर्देशन में बन रही ये पीरियड ड्रामा फिल्म की रिलीज की बात करें तो कहा जा रहा है कि ये 22 मार्च, 2019 से सिनेमा घरों में आ जाएगी।- मालूम हो कि परिणीती चोपडा़ और अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था। दोनों ने फिल्म 'इश्कजादे' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था और अब दोबार फिल्म 'नमस्ते इंगलैंड' में ये जोडी़ साथ नजर आएगी।प्रियंका चोपडा़ गोवा में ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग लंच डेट पर हुईं स्पॉट, देखें तस्वीरें'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग के दौरान परिणीति ने अर्जुन को इस वजह से दे दिया धक्का, जानें पूरा मामला

Posted By: Vandana Sharma