आज ही के दिन यानी कि 3 जनवरी को अलास्का को अमेरिका का 49 वां राज्य घोषित किया गया था। अमेरिका ने अलास्का को 72 लाख डॉलर यानी कि 45 करोड़ 81 लाख रुपए में रूस से खरीदा था।


कानपुर। आज ही के दिन यानी कि 3 जनवरी को अलास्का को आधिकारिक रूप से अमेरिका का एक राज्य घोषित किया गया था। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जनवरी, 1959 को अलास्का आधिकारिक तौर पर अमेरिका का 49वां राज्य बन गया था। बता दें कि अलास्का एक समय में रूस का हिस्सा था, 30 मार्च, 1867 को अमेरिका ने सोवियत यूनियन से अलास्का का सौदा कर लिया था। यह जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका ने केवल 72 लाख डॉलर (50 करोड़ रुपए) में रूस से अलास्का को खरीदा था। हिस्ट्री डॉट कॉम की वेबसाइट के अनुसार, अलास्का को बेचने का विचार सोवियत यूनियन के तत्कालीन विदेश मंत्री अलेक्जेंडर मिखाइलोविच गोर्काकोव के मन में आया था। अमेरिका ने आधिकारिक रूप से नहीं माना था हिस्सा
बाद में गोर्काकोव ने रूस के जार अलेक्जेंडर-II को किसी तरह से मना कर अलास्का को बेचने के लिए राजी कर लिया था। 30 मार्च, 1867 को अमेरिका के तत्कालीन विदेश मंत्री विलियम एच. सेवार्ड ने रूस के साथ अलास्का का सौदा किया। हालांकि, तब से लेकर 1958 तक अमेरिका ने आधिकारिक रूप से अलास्का को अपने राज्य का हिस्सा नहीं बनाया था। कहा जाता है कि जब अलास्का को बेचा जा रहा था, तब रूस की जनता इस सौदे के खिलाफ थी। इसके बावजूद अलेक्जेंडर ने अलास्का को यूएस के हवाले कर दिया। अमेरिका के लिए खजाना गौरतलब है कि अलास्का अमेरिका के लिए एक भरे हुए खजाने की तरह है। यहां नैचुरल गैस और पेट्रोलियम पदार्थ की भरमार है। इसके अलावा यहां कई ऑयल फैक्ट्रीज भी हैं। 1950 में अमेरिका ने यहां गोल्ड और हीरे की खदान भी खोज ली थीं। यहां से गोल्ड भी निकाला जाता है।

अलास्का में आया 7.0 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, तहस-महस हुआ इलाका

Posted By: Mukul Kumar