घटना के बाद दोस्त हुए फरार युवती सहित दो हिरासत में।


patna@inext.co.in


PATNA : दोस्त के घर नए साल का जश्न मनाने गए प्रॉपर्टी ब्रोकर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद उसके दोस्त फरार हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने एक युवती सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। युवक की मौत छत से गिरकर हुई है या उसके दोस्तों ने हत्या की है। इस मामले में पुलिस उलझी हुई है। मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस अभी इससे इंकार कर रही है। आनंद पैलेस पाटलिपुत्र निवासी सुशांत पिता शंभू प्रसाद (23) मिनरल वाटर का बिजनेस करते थे। इसके साथ ही प्रॉपर्टी डिलिंग का भी काम करते थे। सोमवार रात वो राजापुल स्थित अपने दोस्त हिमांशु के फ्लैट पर नए साल का जश्न मनाने गए थे। इस दौरान सुबह 3 बजे उसकी बॉडी शिवम इंक्लेव में मिली। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने उनके दोस्तों को ढूढ़ा लेकिन सभी भाग गए थे। पुलिस ने एक युवती और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मकान से एक कार भी बरामद किया है। गिरने की आवाज से खुली नींद

शिवम कॉलोनी में रह रहे विनीत ने बताया कि मैं रात में अपने फ्लैट में सो रहा था। इस दौरान रात करीब 3 बजे मैने गिरने की आवाज सुनी। इसके बाद मेरी नींद खुल गई। मैं दौड़कर बालकनी में गया तो देखा कि नीचे कोई गिरा पड़ा है। उसके पास में ईट भी बिखरा हुआ है। इसके बाद हम लोग छत पर गए तो वहां पर दीवार टूटी हुई थी। रात एक बजे तक चली पार्टी शिवम इंक्लेव के आसपास के लोगों ने बताया कि रात एक बजे तक कमरे से तेज आवाज में गाना बजने की आवाज आ रही थी। नए साल का जश्न मनाने के दौरान बच्चे वहां पर शोर भी कर रहे थे। इसलिए हमलोगों ने विशेष ध्यान नहीं दिया। इसके साथ ही इन लोगों का एक दोस्त हिमांशु 200 मीटर दूर प्रांजल अपार्टमेंट में रहता है। वहां पर ये लोग रात में गए थे। प्रांजल के गार्ड उदय ने बताया कि ये लोग रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक आते-जाते रहे। 2 साल से रह रहा है हिमांशु

सुशांत जिस मकान में रात में पार्टी कर रहा था, वो मकान चार मंजिला है। उसके मालिक बालमुकुंद है। उस मकान में कुल आठ फ्लैट है। चौथे मंजिल पर सुशांत का दोस्त हिमांशु रहता था। उसके बाद एक झारखंड की एक लड़की लिपिका भी रहती थी। मकान मालिक बालमुकुंद ने बताया कि जब हिमांशु मकान लेने आया तो उसने कहा कि लिपिका उसकी फुफेरी बहन है। वहीं लिपिका ने अपने बयान में बताया कि जून में हिमांशु से उसकी शादी होने वाली थी। मौत के बाद सुशांत अपने पीछे छोड़ गया यह सवाल40 फीट उंचाई से गिरना :  जिस मकान में पार्टी चल रही थी। वहां पर छत की रेलिंग टूटी हुई है और वहीं से प्रॉपर्टी ब्रोकर को गिरना बताया जा रहा है लेकिन हैरत की बात ये है कि उसकी उंचाई करीब 40 फीट है और गिरने के बाद शरीर के हिस्से में खरोंच तक क्यों आई ? अगर हत्या हुई तो :  पुलिस ये मान रही है कि अगर युवक के दोस्तों ने उसकी हत्या की है और हत्या चाकू या गोली से की है तो उसके बॉडी मेंं चाकू या गोली के जख्म दिखने चाहिए लेकिन पूरे बॉडी में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं ?
48 ईंट जमीन पर क्यों नहीं :
जहां से युवक को गिरना बताया जा रहा है, वहां पर रेलिंग में 48 ईंट लगे थे। जमीन पर उतने ईंट नहीं दिख रहे हैं, आखिर बाकी ईंट कहां गया। इसके साथ ही अगर रेलिंग टूटता भी है तो भी दीवार में ईंट रह जाएगा लेकिन नीचे से एक दम साफ है। ऐसा लग रहा है कि किसी ने हाथ से ईंट को तोड़ा है। अगर गला घोंटा गया तो : पुलिस एक और एंगल पर जांच कर रही है वो गला घोंटना। अगर गला घोंटकर उसकी हत्या कर बॉडी को छत से फेकेंगे तो चिोट के निशान होते लेकिन वो नहीं है। गिरने के बाद भी पॉकेट में हाथ क्यों : एक बार ये मान लिया जाए कि गिरने से मौत हुई है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जब उंचाई से कोई गिरेगा तो उसकी बॉडी उलटेगी और ऐसे में पॉकेट में ही हाथ कैसे फंसा रह जाएगा।

एटीएस के निशाने पर सुहैल की पत्नी, होगी पूछताछ

Posted By: Mukul Kumar