-चाइनीज रंग की है भरमार, 100 रुपए में बिक रहा स्प्रे रंग

क्कन्ञ्जहृन्: होली के मिलावटी रंग आपके चेहरे को बदरंग कर सकते हैं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। पटना में रंग के बाजार में ऐसे चाइनीज स्पे्र हैं जो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंग को गाढ़ा करने के लिए इसमें मिलाया जाने वाला केमिकल काफी घातक है। जानकारों की मानें तो इस बार सबसे अधिक बिक्री भी ऐसे ही रंगों की है। लोगों को आकर्षित करने वाले यह रंग डॉक्टरों के मुताबिक जहर का काम करेगा।

आक्सीडाइज्ड मेटल का यूज

पटना के प्रमुख चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ विकास शंकर का कहना है कि बाजार में बिकने वाले ज्यादातर रंग आक्सीडाइज्ड मेटल से तैयार किए जा रहे हैं। इंजल ऑयल के साथ इंडस्ट्रियल डाई को मिक्स करके भी रंग तैयार किया जाता है। इसके अलावा जो मार्केट में चाइनीज स्प्रे है वह काफी खतरनाक है। इससे स्किन काफी प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा पुडि़या और पाउडर के रंग में भी इस बार चाइना का अधिक सामान है। ये रंग भी काफी हानिकारक है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे में यदि हर्बल रंग यूज किया जाए तो वह लाभकारी होगा।

चाइना का रंग है दो गुना घातक

विशेषज्ञों के मुताबिक हरे रंग में कॉपर सल्फेट, परपल में क्रोमियम आयोडाइज्ड, सिल्वर में एल्युमिनियम ब्रोमाइड, काले रंग में कांच का बुरादा मिलाया जाता है। ये रंग जहरीले होते हैं। इसका यूज एक दिन के लिए ही सही लेकिन बड़ा हानिकारक होता है।

मिलावटी रंगों से होती है परेशानी

हरा इस रंग में कॉपर सल्फेट मिले होने से आंखों में एलर्जी और अस्थायी अंधेपन की वजह बन सकता है।

काला लेड आक्साइड के इस्तेमाल से गुर्दा खराब होने का खतरा।

परपल क्रोमियम ब्रोंकियल अस्थमा और एलर्जी पैदा करता है।

लाल मर्करी सल्फाइट से त्वचा के कैंसर का खतरा रहता है।

होली खेलने से पहले बरतें सावधानी

1. आपको होली के रंग से सराबोर होने से पहले अपने चेहरे और शरीर के खुले हिस्से पर तैलीय क्रीम लगाना चाहिए।

2. यदि आप लोशन या क्रीम नहीं लगाना चाहते हैं तो रंग खेलने से पहले शरीर पर शरीर पर तेल लगाए इससे त्वचा पर रंग नहीं असर करेगा।

3. आपको होली को हेल्दी बनाने के लिए सूखे और हल्के रंगों का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए गुलाल बढि़या विकल्प है।

4. होली के दौरान चेहरे के साथ होठों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि मिलावटी रंग से यह फटने लगते हैं। इसके लिए वैसलीन की गाढ़ी परत होंठों पर लगाए रखें।

5. आंखों में रंग न जाए इसके लिए हमेशा सावधान रहें। यदि गलती से रंग चला भी जाए तो तत्काल इसे साफ पानी से अच्छी तरह से धोएं। यदि पानी से धुलने के बाद भी जलन कम न हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।

6. होली में हर्बल रंगों का इस्तेमाल काफी सुखद होता है। यह महंगे होते हैं लेकिन ाफी सुरक्षित होते हैं। अपने दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

7. यदि रंग के बाद चेहरे पर जलन महसूस हो तो इसे हल्के में न लें। पहले चेहरा अच्छी तरह से पानी से धुलें इसके बाद उसपर एलोवेरा जेल या कोई क्रीम लगाएं।

8. रंग खेलने के दौरान पानी का कम उपयोग करें नहीं तो वायरल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

9. बच्चों और बीमार लोगों के साथ होली नहीं खेंले क्योंकि उनके लिए यह मिलावटी रंग काफी घातक होते हैं।

10. धूल मिट्टी औरी कीचड़ से होली कभी नहीं खेले। इससे दूर रहने में ही होली सुखद रहेगी। ऐसा कोई करता मिले तो उसे भी रोंके। किसी पर बिना इजाजत रंग न डालें।

बाजार चाइनीज रंग से पटा है। स्पे्र और अन्य पेंटस वाले कलर काफी हानिकारक हैं। इसके यूज से स्किन को परेशानी होती है। हर्बल कलर से ही होली ोले। अबीर गुलाल व रंग लगाते समय सावधान रहें। परेशानी हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

-डॉ विकास शंकर चर्म रोग विशेषज्ञ

Posted By: Inextlive