- सार्वजनिक स्थल, स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर हुई चे¨कग

फीरोजाबाद : ब्रसेल्स में हुए धमाकों के बाद प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके बाद होली की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को सतर्कता बरतते हुए सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बढा़ दी। शाम को सीओ सिटी के नेतृत्व में सघन चे¨कग भी हुई।

यूरोपीय देश बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में दो स्थानों पर हुए आतंकी हमलों में कई लोगों की मौत हो गई। इस आतंकी घटना के बाद प्रदेश में भी अलर्ट जारी हो गया। होली की उमंग में कोई अराजकता का रंग न घोल दे। इसके लिए भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश आला अधिकारियों ने जारी किए हैं। इसका असर बुधवार को दिखाई दिया। धार्मिक स्थलों के साथ ही रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल और रेस्टोरेंट की चे¨कग कराई गई। पुलिस फोर्स को देख राहगीर एवं यात्री परेशान हो गई।

सीओ सिटी राजेश चौधरी के नेतृत्व में रोडवेज बस स्टैंड पर लो¨डग के लिए रखे गए सामान को चेक किया गया। बसों के अंदर घुस कर यात्रियों के साथ उनके सामान की भी चे¨कग कराई गई। इस कार्य में डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की भी मदद ली गई। हालांकि चे¨कग में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर नहीं आई। सीओ सिटी के साथ इंस्पेक्टर उत्तर शशिकांत शर्मा, इंस्पेक्टर दक्षिण श्रीप्रकाश यादव और एसओ रसूलपुर शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive