आलिया भट्ट व रणबीर कपूर रिलेशन में हैं। कहा जा रहा है कि अगले साल दोनों शादी कर सकते हैं।

 

features@inext.co.in 

KANPUR: एक तरफ जहां नवंबर में होने वाली दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी को लेकर उनके फैन्स एक्साइटेड है वहीं खबर है कि दिसंबर में प्रियंका चोपड़ा भी अपने मंगेतर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। पर यह सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। लेटेस्ट खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अगले साल शादी करने की तैयारी में हैं। दोनों की फैमिलीज ने भी उनके रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है। 

ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार

बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों फैमिलीज रणबीर के फादर ऋषि कपूर के पूरी तरह ठीक होने का इंतजार कर रही हैं। ऋषि इस वक्त न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि उनकी पूरी फैमिली आलिया को पसंद करती है। हालांकि, कपूर खानदान में शादी के बाद बहुओं को मूवीज में काम करने की इजाजत नहीं है पर कहा जा रहा है कि आलिया शादी के बाद भी एक्टिंग करती रहेंगी। 

ये भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही ताहिरा की ताकत बने पति आयुष्मान और देवर अपार शक्ति, ऐसे दे रहे फैमिली सपोर्ट

Posted By: Swati Pandey