गली ब्वॉय के बाद आलिया और रणवीर अपने अगले प्रोजेक्ट्स में म्यूजिक से प्यार करते नजर आएंगे। आलिया अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में गायिका का किरदार निभाएंगी तो वहीं रणवीर सिंह यशराज की अगली फिल्म में म्यूजीशियन का किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

 

मुंबई (ब्यूरो)। इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन यह खबर रणवीर सिंह के बारे में हैं, जो फिल्म 'गली ब्वॉय' में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म तो अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। इस वक्त आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक जैसी खबरों को लेकर चर्चा में लौटे हैं और दोनों खबरों का कनेक्शन गायकी से है। आलिया भट्ट तो इससे पहले भी कई फिल्मों में अपनी गायकी का शौक पूरा कर चुकी हैं। 

अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में गायिका बनेंगी आलिया: 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां' के लिए मैं तैनूं समझावां की.. , 'उड़ता पंजाब' के लिए एक कुड़ी.. और 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' के लिए हमसफर.. गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनने वाली आलिया की फिल्म को लेकर खबर मिली है कि वे इसमें गायिका का रोल करेंगी। जाहिर है कि इसके लिए वे खुद की आवाज में गाने रिकॉर्ड भी करेंगी। 

 

यशराज की अगली फिल्दूम में म्यूजीशियन बनेंगे रणवीर: रणवीर सिंह, जो अब तक गायिकी से दूर रहे हैं, उनको लेकर खबर मिली है कि यशराज की नई फिल्म में वे ऐसे म्यूजीशियन का रोल करेंगे, जो खुद गाता भी है। संकेत मिले हैं कि यह किरदार पश्चिमी संगीत से प्रेरित है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे, जो शाहरुख खान के साथ फैन बनाने के बाद से निर्देशन से दूर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- फिल्म बड़ा में एक साथ काम करेगी शहंशाह- बादशाह की जोड़ी

 


Posted By: Vandana Sharma