1द्बद्भड्ड4.ह्यद्धड्डह्मद्वड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: लौहनगरी जल्द ही डस्टबीन मुक्त शहर बनेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगरपालिका को घर-घर से कूड़ा उठाने का का आदेश दिया है। अब शहर में सड़कों के किनारे कूड़ा नहीं दिखाई देगा। घरों से निकलनेवाला कूड़ा अब सीधे डंपिंग यार्ड में भेजा जाएगा। मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मानगो के तीनों वार्ड में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। जिन इलाकों में कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है, वहां समितियों से बात कर अन्य इलाकों में भी घर-घर से कूड़ा उठान का काम किया जाएगा।

लाखों रुपये हो रहे बर्बाद

घर-घर से कूड़ा उठाव होने से विभाग को लाखों रुपये की बचत होगी। अभी तक कूड़ा कलेक्शन करने के बाद उसे डिब्बों में और फिर जेसीबी और कूड़ा गाडि़यों की सहायता से इसे डंपिंग यार्ड तक पहुंचाया जाता है। जिससे विभाग को हर माह लाखों रुपये का फायदा होगा। सड़क किनारे कूड़ा कलेक्शन करने से बाजार के लोगों के साथ ही आने जाने वाले लोगों को भी दुर्गध का सामना करना पड़ता है। डंपिंग न करने से विभाग का लाखों रुपये बचेगा।

शहर हो जाएगा साफ

घर-घर कूड़ा कलेक्शन से शहर को साफ और स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। बताते चलें कि अभी शहर की सभी चौराहों पर कूड़े के डिब्बों में उठाव नहीं हो पाने से कूड़ा सड़ता रहता है। इससे आस-पास के लोगों का दुर्गध से बुरा हाल है। कूड़ा भरने में सैकड़ों की संख्या में मजदूरों की जरूरत पड़ती है। इन्हीं मजदूरों को घर-घर कूड़ा कलेक्शन के काम में लगाया जाएगा।

डस्टबिन और गाडि़यों का बचेगा खर्च

शहर में लाखों की संख्या में प्लास्टिक डस्टबिन और हजारों की संख्या में बड़े डस्टबिन रखे गए हैं। हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण के समय लाखों रुपये का मेंटीनेंस और बड़ी संख्या में डस्टबिन की खरीद की जाती है। इसमें सरकार का करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहे हैं। वहीं, डिब्बों की सफाई करनेवाले सफाई कर्मियों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की ओर से नगर निगमों को घर से कूड़ा कलेक्शन के लिए एजेंसयों को नामित करने का आदेश दिया गया है। घर से कूड़ा कलेक्शन में 100 से 150 रुपए प्रतिमाह लिए जा रहे हैं। शत-प्रतिशत घरों से कूड़ा उठाव होने पर जल्द ही शहर से डस्टबीन हटा दिए जाएंगे।

-चंदन कुमार, एसडीओ, धालभूमगढ़ जमशेदपुर

Posted By: Inextlive