देश में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून जहां अलविदा कहने को तैयार वहीं उत्तर-पूर्व की आेर से शीत मानसून कुछ ही घंटों में दस्तक दे देगा। एेसे में आइए आज दशहरे पर जानें मौसम का हाल...

कानपुर। आज पूरे देश में धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा है। इस दौरान मौसम भी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में आज देश के कुछ इलाकों में बारिश की आशंका है। इससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून एकदम अंतिम पड़ाव पर है। पूर्वानुमान के मुताबिक 20 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग पूरे देश से चला जाएगा।
आज मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा
वहीं आज के मौसम पर नजर डालें तो आज दक्षिण प्रायद्विपीय भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर बिजली की चमक के साथ तूफान आ सकता है।
एक दिन पहले ऐसा रहा मौसम का हाल
वहीं कल भी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु , पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू एवं कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई स्थानों पर भारी बारिश हुई।  एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39.0  डिग्री सेल्सियस के साथ  राजस्थान का फलोदी इलाका सबसे गर्म रहा। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तराखंड का पंतनगर सबसे ठंडा रहा।

दिन में गर्मी रात में सर्दी से सेहत बेहाल

मौसम : शीत मानसून दस्तक देने को तैयार, चलेंगी ठंडी हवाएं आज बारिश से भीगेंगे ये राज्य

Posted By: Shweta Mishra