उत्तर भारत के ये इलाके रहेंगे बारिश से सराबोर, जानें यूपी समेत इन राज्यों में आज के मौसम का मिजाज
कानपुर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज उत्तर भारत में माैसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक मौसम वैज्ञानिकों ने भारी के चलते कुछ राज्यों के लिए चेतावनी भी जारी की है। जिसमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रशासन को पूरी तैयारी के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। यहां भारी बारिश के साथ बादल भी फट सकते हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु में स्थितियाें पर नजर रखने और उसके हिसाब से तैयार रहने की सलाह दी गई है। पूर्व और उत्तर पूर्व भारत : कहीं छुटपुट तो कहीं बादल फटने की आशंका
पूर्व भारत में आज बिहार में बादल छाएं रहेंगे छुटपुट बारिश भी हो सकती है। झारखंड में कहीं-कहीं और पश्चिम बंगाल में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पूर्व भारत में अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ बादल भी फट सकते हैं। वहीं सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम व नागालैंड में कुछ स्थानों में भारी बारिश की आशंका है।
उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ बादल फटने की भी आशंका हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश में बादल छाएं रहने के साथ ही कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश होने की संभावना हैं। वहीं पश्चिम भारत में राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
मध्य भारत भारत में मध्यप्रदेश में आज भी भारी बारिश से राहत नहीं हैं। बीते दो दिनों की तरह यहां आज भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं उड़ीसा में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां बादल छाएं रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने मौसम सुहावना रहेगा।
बारिश और तूफानी हवाओं से नहीं राहत, जानें आज यूपी समेत इन राज्यों में मौसम का हाल