मानसून के पलट जाने से आज फिर से उत्तर भारत के कर्इ राज्य भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। तूफानी हवाएं भी फिलहाल थमने वाली नहीं दिख रही हैं। एेसे में आज बाहर निकलने से पहले जानें देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

कानपुर। अगर आप सोच रहे हों कि आज बारिश और तूफानी हवाओं से राहत मिल जाएगी तो ऐसा बिल्कुल नही होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों की मानें तो आज उत्तर भारत, पश्चिम भारत, पूर्व, उत्तर पूर्व, दक्षिण भारत और मध्य भारत हर जगह पर बारिश होने के आसार है। कुल मिलाकर पूरे देश में बारिश होने की आशंका है। कई इलाकों में तो तूफानी हवाएं भी काफी तेज गति में चलने की आशंका है। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक मौसम वैज्ञानिक ने उत्तराखंड, पूर्वी महराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान व पश्चिमी मध्यप्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है। यहां प्रशासन और राहत-बचाव कर्मियों को पहले से तैयार रहने के लिए कहा है। इसके अलावा पूर्वी गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली आदि में लगातार मौसम पर नजर रखने व स्थितियों के मुताबिक प्रशासन को तैयार रहने की एडवाइस दी है।

पूर्व और उत्तर पूर्व भारत : भारी बारिश की वजह से आज ये इलाके रहेंगे सराबाेर

पूर्व भारत की बात करें तो आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में आज कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर पूर्व भारत में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। सिक्किम, असम, मेघालय,अरुणाचल प्रदेश,  नागालैंड,  मणिपुर,  त्रिपुरा और मिजोरम में कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश होने की आशंका है।

उत्तर व पश्चिम भारत :  भारी बारिश के साथ यहां तूफानी हवाओं का रहेगा कहर
उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड भारी बारिश के साथ बादल फटने की भी आशंका है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में तूफानी हवाओं संग कहीं-कहीं भारी बारिश और पश्चिम भारत में राजस्थान में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत :  आज इन इलाकों में भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज आंध्रपदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। आज इन राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु, लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार में भी बादल छाए रहेंगे। यहां कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश होने से मौसम सुहावना रहेगा। 
मध्य भारत :  आज कहीं बादल फट सकते हैं तो कहीं छुटपुट बारिश की आशंका
मध्य भारत में आज पश्चिमी मध्यप्रदेश में भारी बारिश के साथ बादल भी फट सकते हैं। इसके अलावा पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। वहीं पश्चिम गुजरात में भी बादल छाए रहेंगे और छुटपुट बारिश हो सकती है। वहीं उड़ीसा में कहीं-कहीं बारिश बारिश के आसार दिख रहे हैं।

फिर पलट सकती है बारिश, जानें यूपी-दिल्ली समेत इन राज्यों में आज मौसम का मिजाज

 

Posted By: Shweta Mishra