मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक बार फिर उत्तर भारत में बारिश पलटी मार सकती है। आने वाले 24 घंटे में यूपी समेत इन राज्यों का मौसम बिगड़ा रहेगा। आइए जानें आज मौसम का हाल...


कानपुर। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिकों ने आज उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार जताए हैं। वहीं पश्चिम भारत में मौसम साफ रहेगा। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन के मुताबिक पूर्व, उत्तर पूर्व, दक्षिण भारत और मध्य भारत के कई राज्यों का बुरा हाल रहेगा। इन राज्यों में कहीं भारी तो कहीं छुटपुट बारिश होने की आशंका है। बुलेटिन में मौसम वैज्ञानिकों ने कुछ इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। सबसे ज्यादा खराब मौसम उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में खराब हो सकता है। ऐसे में यहां लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ व तेलंगाना आदि में भी पहले से भारी बारिश से निपटने की तैयारी करने की सलाह दी है। इन इलाकों में तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। कर्नाटक आदि में भी मौसम का मिजाज देखकर ही बाहर निकलें।


पूर्व और उत्तर पूर्व भारत :  आज ये राज्य भारी बारिश से रहेंगे सराबोर

पूर्व भारत में बिहार में कहीं-कहीं तो झारखंड में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में माैसम का मिजाज काफी ज्यादा बिगड़ा रहेगा। यहां पूरे राज्य में भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं उत्तर पूर्व भारत में असम-मेघालय के कुछ इलाकों बुरा हाल रहेगा। यहां भारी बारिश हो सकती है।सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश,  नागालैंड,  मणिपुर,  त्रिपुरा और मिजोरम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। उत्तर व पश्चिम भारत :  कुछ राज्यों में बारिश के मिजाज बनते दिख रहेउत्तर भारत की बात करें तो आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ इलाकों में धूप निकल सकती है। हालांकि इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश होने की भी संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में धूप निकलने के साथ ही मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा पश्चिम भारत की बात करें तो यहां राजस्थान में भी धूप निकलने के आसार बने हैं। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत :  कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की आशंकादक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज आंध्रपदेश में भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा तेलंगाना, कनार्टक में भी मौसम बिगड़ा रह सकता है। इन दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा केरल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। लक्ष्यदीप एवं अंडमान निकाेबार के अलावा तमिलनाडु में भी बादल छाए रहने के आसार है। छुटपुट बारिश होने से मौसम सुहावना बना रह सकता है।

मध्य भारत : इन दो राज्यों का आज हो सकता है सबसे ज्यादा बुरा हाल
मध्य भारत की बात करें तो आज यहां सबसे ज्यादा मौसम उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में खराब रह सकता है। यहां बादलों की गरज के साथ भारी बारिश होने की आशंका बनी है। वहीं मध्यप्रदेश व गुजरात बादल छाए रहेंगे व बूंदाबांदी हो सकती है। महाराष्ट्र में भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मुंंबई समेत कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं गोवा में कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका बनी है।

आज कुछ ऐसा रहेगा मौसम, जानें यूपी समेत इन राज्यों में कहां खिलेगी धूप और कहां होगी बारिश

Posted By: Shweta Mishra