माैसम : चक्रवात गाजा का कहर, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आंधी के साथ भारी बारिश
कानपुर। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण उठे चक्रवात गाजा से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम खराब हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि इस वजह से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करके मछुआरों को समुद्र में न उतरने की सलाह दी है। साथ ही विभाग ने गहरे समुद्र में गए मछुआरों को तुरत वापस लौटने को कहा है।वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में जताया है कि पाकिस्तान और आसपास के इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर और आसपाड़ोस में भारी बर्फबारी या भारी बारिश हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। तापमान भी नीचे आ सकता है। उत्तर भारत में कोहरा रहेगा और धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।