देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल भी अलग-अलग है। कहीं मानसून लौट रहा है तो कहीं तूफानी हवाआें का कहर हैं। तापमान भी कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से ज्यादा है। एेसे में आइए यहां एक क्लिक पर देखें पूरे देश में मौसम की स्थिति...

कानपुर।  दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी  बहराइच, नौगांव, भोपाल, इंदौर, भरूच, वेरावल होते हुए हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट के मुताबिक आगामी 24 घंटे में देश के अन्य हिस्सों से भी इसके गुजरने की संभावना है। इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्से, मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाके, गुजरात, उत्तर अरब सागर, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से शामिल हैं।हालांकि इस दौरान यहां स्थितियां अनुकूल रहने के आसार हैं।
गरज के साथ छीटें
आईएमडी की सिग्नीफिकेंट वेदर फीचर रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आगामी दिनों में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। तमिलनाडु और केरल में अगले 3 से 4 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में  हिस्सों में गर्मी और उमस भी काफी ज्यादा बढ़ सकती है और हवाओं की गति तेज रहेगी। वहीं 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों गरज के साथ छीटें पड़ने के भी आसार बने हैं।

तूफानी हवाओं का कहर

वहीं आईएमडी के मेन मौसम ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु कुछ स्थानों में गरज के साथ छीटें पड़ी हैं। इसके अलावा पुडुचेरी और केरल, पूर्व राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और असम और मेघालय से अधिक अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई है।कल कोडाईकनाल में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई है। वहीं पिलानी, महाबलेश्वर, पुनालुर, पलायणकोट्टई, तिरुवनंतपुरम और उत्तर लखीमपुर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में कल तूफानी हवाओं का कहर बरपा रहा।

अधिकतम तापमान  
झारखंड, कोंकण और गोवा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, महाराष्ट्र,  सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम,  मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के अधिकांश तटीय इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक) रहा। वहीं आंध्र प्रदेश, पूर्व राजस्थान, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों, लक्षद्वीप और केरल में कुछ स्थानों पर, तेलंगाना और पश्चिम उत्तर प्रदेश से अधिक इलाकों में सामान्य से  ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में तापमान सामान्य के आस-पास रहा। वहीं कल देश भर में चुरु, जैसलमेर और बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) सबसे गर्म रहे। यहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान  
पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, असम और मेघालय, पंजाब, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) तक रहा। यहां सामान्य से (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ) नीचे तापमान रहा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर कुछ स्थानों, पूर्व मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार में भी सामान्य से नीचे (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ) तक रहा। कल पूर्व मध्यप्रदेश में मौसम सुहाना रहा। यहां कल मंडला में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारी बारिश की आशंका के बीच हिमाचल, पंजाब-हरियाणा व उत्तराखंड में प्रशासन अलर्ट

उत्तर भारत के ये इलाके रहेंगे बारिश से सराबोर, जानें यूपी समेत इन राज्यों में आज के मौसम का मिजाज

Posted By: Shweta Mishra