भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत के कर्इ इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री कम होगा। तापमान कम होने से पंजाब हरियाणा आैर दिल्ली सहित आसपास के राज्य घने कोहरे की चादर में छिपे रहेंगे।


वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बढ़ाई ठंड, छाई रहेगी धुंधकानपुर। पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। ठंड में एकाएक बढ़ोतरी से उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इलाके भी कोहरे की जद में रहेंगे। इससे विजिबिलिटी कम रहेगी और स्मोक की भी आशंका है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान 1 से 2 डिग्री कम रहेगा।हिमालय में बर्फबारी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इन इलाकों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हिमपात जारी है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। तापमान में गिरावट आएगी। पहाड़ी इलाकों में बारिश की भी आशंका है। चीन सागर और अंडमान सागर में लो प्रेशर बनने की वजह से आसपास के इलाकों में चक्रवात और तेज हवाओं की आशंका है। इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की अशंका है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh