मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में देश के इन राज्यों भारी बारिश की आशंका जतार्इ है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
कानपुर। उत्तर भारत समेत देश के कई दूसरे राज्यों में आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने इस माह के पहले सप्ताह में ही पूरे भारत को कवर कर लिया था। कई राज्यों में भारी बारिश हो भी रही है। ऑल इंडिया वेदर वार्निंग बुलेटिन में मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है आज कोंकण, गोवा , कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़,  महाराष्ट्र, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और भारी बारिश के आसार हैं।
उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में बारिश
वहीं  8 जुलाई को कोंकण, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों में भारी होगी। गोवा में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने  गुजरात राज्य  और मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले 3 दिन तक बारिश की आशंका जताई है। 9 जुलाई को भी इन सभी राज्यों के साथ ही   उत्तराखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य भी भारी बारिश से सराबोर होंगे।  
मानसून ने समय से पहले दी दस्तक
बता दें कि मानसून ने इस बार देश को सामान्य तिथि से करीब 17 दिन पहले ही कवर कर लिया था। मानसून इस बार समय से पहले  29 जून को अपने अंतिम पड़ाव पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंच चुका है। सामान्यत तौर पर यहां मानसून 15 जुलाई को पहुंचता है। इसके बाद ही माना जाता है कि मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। इस बार मानसून ने एक जून के तय समय से तीन दिन पहले ही 29 मई को  केरल में दस्तक दी थी।

17 दिन पहले ही मानसून ने पूरे देश को किया कवर, डेडलाइन से पहले पहुंच गया श्रीगंगानगर

केरल का मौसम तो हो गया सुहाना, जानें आपके राज्य में मानसून कब देगा दस्तक

Posted By: Shweta Mishra