PATNA : अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'जलसा घर की देवी' में दिखेंगी भोजपुरी सिंगर देवी.


भोजपुरी की फेमस सिंगर देवी के होम प्रोडक्शन की पहली मूवी 'जलसा घर की देवी' की शूटिंग ऋषिकेश में शुरू हो गयी है। इस फिल्म में देवी खुद एक्टिंग कर रही हैं और लीड रोल में हैं। जबकि हीरो हैं सरीन खान। फिल्म में स्टोरी डॉ। प्रमोद कुमार की है और म्यूजिक दिया है रवींद्र जैन व चंद्रभूषण ने। देवी ने बताया कि फिल्म की कहानी गांव से लेकर मुंबई तक है। म्यूजिक इंडस्ट्री के संघर्ष पर बेस्ड यह मूवी उस सिंगर की है जो पहले स्टार बनती है और फिर आध्यात्मिक बदलाव महसूस करने के कारण ऋषिकेश चली जाती है। देवी ने कहा कि यह फिल्म इसी वर्ष जून महीने तक इंडिया के अलावा विदेशों में भी रिलीज होगी।

Posted By: Inextlive