एडीसी में धीमी गति से वोटिंग, पड़े 32.8 प्रतिशत वोट

- 4627 वोटरों में 1520 ने किया पदाधिकारियो के भाग्य का फैसला

- ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से मतदान की हुई निगारानी

ALLAHABAD: इलाहाबाद डिग्री कालेज (एडीसी) में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ के चुनाव में 32.8 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सुबह आठ से दोपहर दो बजे के मध्य वोटिंग हुई। वोटरों की कुल संख्या 4627 थी। इसमें से कुल 1520 वोट पड़े। जिसमें कीडगंज शाखा में 1243, महिला शाखा जीरो रोड में 115 और विधि संकाय बेनीगंज में 162 वोट पड़े। गत वर्ष की तुलना में इस बार यहां 210 वोट अधिक डाले गए। सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट की दृष्टि से यहां पर ड्रोन कैमरे घूमता रहा। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चुनाव संपन्न कराया गया।

उपाध्यक्ष दिव्यांश का धमाल

निर्वाचन अधिकारी डॉ। रामवर्ण शुक्ल ने बताया कि वोटर्स की संख्या कीडगंज परिसर में 3209, जीरोरोड में 751 और विधि संकाय में 667 छात्र-छात्राएं मतदाता थे। देर शाम आए परिणाम में अध्यक्ष पद पर करीबी मुकाबले में अविनाश शुक्ला को 34 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई। अविनाश ने सीधे मुकाबले में विष्णु कांत मिश्रा को शिकस्त दी। वहीं उपाध्यक्ष पर दिव्यांश सिंह को पांच सौ से ज्यादा वोट से जीत हासिल हुई। वहीं महामंत्री पर वरूण को धमाकेदार जीत हासिल हुई। सांस्कृतिक सचिव पर शिवम शुक्ला 154 मतों से विजयी हुए।

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज

अध्यक्ष पद

- अविनाश शुक्ला- 764 मत जीते

- विष्णु कान्त मिश्रा- 730

उपाध्यक्ष पद

-दिव्यांशु सिंह- 885 मत जीते

- रिशिता केसरवानी- 236

- हिमांशु मिश्रा- 40

- सलोनी मिश्रा- 324

महामंत्री पद

- ऋतिक कुमार मिश्र- 327

- पंकज कुमार सिंह- 50

- वरूण ध्यानी- 825 मत जीते

- अभिषेक कुमार शुक्ला- 291

संयुक्त मंत्री पद

- शिवानी मिश्रा (निर्विरोध निर्वाचित)

सांस्कृतिक सचिव पद

- शिवम शुक्ला- 757 मत जीते

- प्रतीक सिंह- 603

विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद

- अमित कुमार वर्मा (निर्विरोध निर्वाचित)

वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद

- शिवम शर्मा- 124 मत जीते

- अतुल यादव- 66

- हर्षित जायसवाल- 101

विधि संकाय प्रतिनिधि (स्नातक) पद

- विशाल कुमार जायसवाल- 83 मत जीते

- विनय कुमार- 68

Posted By: Inextlive