आज पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर हम बतायेंगे कि भारत के अलावा कौन सा देश इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

कानपुर। भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष आज यानी कि 15 अगस्त को मनाया जाता है। 1947 में इसी दिन भारतवासियों को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारत को आजाद हुए अब पूरे 72 साल हो गए हैं। इसलिए आज हमारा पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। बता दें कि भारत के अलावा चार ऐसे देश भी हैं, जो आज ही के दिन यानी कि 15 अगस्त को हमारे साथ स्वतंत्रता दिवस मानते हैं।
1. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Republic of Congo)
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप के बीच में स्थित एक देश है और यह अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है। कांगो भी 15 अगस्त को स्वंत्रता दिवस मनाता है। कहा जाता है कि इस देश को 15 अगस्त, 1960 को फ्रेंच औपनिवेशिक शासकों से आजादी मिली थी। इस साल 15 अगस्त को कांगो गणराज्य अपना 58वां स्वंत्रता मना रहा हैं।
https://img.inextlive.com/inext/inext/Flag-W1_140818.jpg
2. कोरिया (North Korea and South Korea)
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने 15 अगस्त, 1945 को जापान से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। आजादी के तीन साल बाद यहाँ 15 अगस्त, 1948 को सरकार बनी थी और देश को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (Democratic People's Republic of Korea) नाम दिया गया था। इसके बाद 15 अगस्त, 1948 को दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिन्गमैन रिह (Syngman Rhee) चुने गए थे और 15 अगस्त को ग्वांगबुकेजोल (Gwangbokjeol) के रूप में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया था।
https://img.inextlive.com/inext/inext/Flag-W2_140818.jpg
3. लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)
भारत के साथ दुनिया में एक ही दिन स्वतंत्रता दिवस मानाने वाले देश में 'लिकटेंस्टीन' का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है और इसे 1866 में ही जर्मन शासन से आजादी मिल गई थी लेकिन 1940 के बाद से 15 अगस्त को यहां स्वतंत्रता दिवस मनना शुरू किया गया। 15 अगस्त के दिन यहां कैथोलिक लोगों को राजकुमार के महल में एक मुफ्त पानी और सैंडविच दिए जाते हैं।
https://img.inextlive.com/inext/inext/Flag-W3_140818.jpg
4. बहरीन (Bahrain)
बहरीन को भी 1971 में आज ही के दिन ब्रिटिशों से आजादी मिली थी। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश संरक्षक बनने से पहले, अरब और पुर्तगाल सहित बहरीन द्वीपसमूह पर विभिन्न संस्थाओं का शासन था। भले ही 15 अगस्त को बहरीन ने ब्रिटिशों से अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की ली थी लेकिन इस दिन यह स्वतंत्रता नहीं मनाता है। यह 16 दिसंबर को "राष्ट्रीय दिवस" मनाता है क्योंकि इसी दिन पूर्व शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा ने सिंहासन ग्रहण किया था। यहा पर इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है।
https://img.inextlive.com/inext/inext/Flag-W4_140818.jpg

प्लास्टिक नहीं पेपर से बने तिरंगे करें इस्तेमाल, इको फ्रेंडली होने का कराएं अहसास

पाकिस्तान ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 30 भारतीय कैदियों को जेल से किया रिहा

Posted By: Mukul Kumar