-गढ़वाल से वापस लौटे डीआईजी रेंज ने दी जानकारी

dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेकर लौटे डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने कहा कि यात्रा के मुख्य मार्गो के अलावा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी की गई है। ऐसा भूस्खलन से मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में इसका यूज किया जाएगा। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर डेंजर जोन चिन्हित करने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। जहां पुलिस कर्मी नियुक्त किए जाएंगे।

अर्ली वार्निग बीट ऑफिसर रहेंगे मुस्तैद

ऑफिसर ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अर्ली वार्निग बीट ऑफिसर्स की नियुक्ति की गई है। जो यात्रा मार्गो एंव आपदा संभावित क्षेत्रों पर नजर रखेंगे। इन ऑफिसर्स की संख्या ख्क्भ् है। इसमें से क्ब्0 बीट अधिकारी पर्वतीय एरिया में जबकि 7भ् हरिद्वार व ऋषिकेश में तैनात किए गए हैं। चारधाम के मंदिरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिसे हर समय मॉनिटर किया जाएगा। सुरक्षा चौकी पर तैनात कर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का कार्य करेंगे। होटल, पार्किग आदि की लिस्ट तैयार की जा रही है। अगर किसी एक स्थान पर भीड़ अधिक इकट्ठा हो गई तो उस स्थान पर यात्रियों को रोक दिया जाएगा। केदारनाथ के चोराबाड़ी ग्लेशियर के नजदीक पुलिस चौकी बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

Posted By: Inextlive