डिजिटल बुक पढ़ने का शौक लोगों में तेजी से बढ़ने लगा है। खासकर स्मार्टफोन की बढ़ती हुई स्‍क्रीन और रिजॉल्यूशन ने इसे और भी आसान बना दिया है। अभी दिल्ली में वर्ल्ड बुक फेयर 5-13 जनवरी चल रही है। अगर आप भी बुक लवर्स हैं तो फिर इन एप्स को ट्राई कर सकते हैं...


कानपुर। सफर के दौरान अक्सर आपके आसपास कुछ ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो अपने स्मार्टफोन या फिर किंडल पर ई-बुक्स पढ़ते हुए दिखाई दे जाएंगे। आज डिजिटल बुक्स से जुड़े बहुत-सारे एप्लिकेशंस गूगल प्ले स्टोर और एपल आईट्यून पर मौजूद हैं, जहां से न सिर्फ फ्री में बुक्स डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि हाई-क्वालिटी की ई-बुक्स भी पढ़ सकते हैं।

wattpad.com


बुक लवर्स के लिए यह एक नया प्लेटफॉर्म है, जहां राइटर सीधे रीडर्स से कनेक्ट हो सकते हैं। यह इंग्लिश और हिंदी सहित 50 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से ग्लोबल कम्युनिटी से कनेक्ट होने का मौका मिलता है। यहां पर स्टोरी और बुक्स फ्री में मिल जाएंगे। इसमें आपको रोमांस, साइंस-फिक्शन, मिस्ट्री, कॉमेडी, एक्शन-एडवेंचर, फैंटेसी आदि से जुड़ी स्टोरी और बुक्स मिलेंगी। अपनी फेवरेट स्टोरी के सेव कर सकते हैं, फिर उसे बाद में ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, कम्युनिटी से कनेक्ट होने का मौका भी मिलता है, जहां पर कहानियों के प्लॉट्स आदि के बारे डिस्कस कर सकते हैं। अगर लिखने का शौक है, तो फिर यहां पर कम्युनिटी के साथ भी अपनी कहानियां शेयर कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड और आइओएस के लिए फ्री और पेड वर्जन दोनों में ही उपलब्ध है।

overdrive.com


अगर आप ऑनलाइन ईबुक्स, ऑडियोबुक्स, वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, तो यह आपके लिए यूजफुल हो सकता है। यह आपके लिए लोकल लाइब्रेरी की तरह कार्य करता है। बेस्ट सेलिंग ऑथर्स, न्यू रिलीज टाइटल्स, क्लासिक बुक्स आदि का यहां पर डिजिटल कलेक्शन मिलेगा। आप यहां पर नई बुक्स को सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा, फेवरेट ऑडियोबुक्स को मोबाइल और कंप्यूटर पर भी सुन सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर मूवीज और टीवी शोज का भी बड़ा कलेक्शन है। अपनी पसंद की मूवी और टीवी शोज को देख सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आइओएस के लिए उपलब्ध है।

goodreads.com


गुडरीडर्स बुक्स लवर्स के लिए यह सोशल नेटवर्किंग साइट है। यहां पर नई किताबों को डिस्कवर करने के साथ कम्युनिटीज को ज्वाइन कर सकते हैं, राइटर को फॉलो कर सकते हैं, किताबों के रिव्यूज पढ़ सकते हैं आदि। साथ ही, यहां पर किताबों के लिए आपको सलाह भी मिलेंगी। इस तरह यहां पर आपको अच्छी किताबें भी मिल जाएंगी। यहां पर उपलब्ध 12 मिलियन बुक्स को रेट और रिव्यू भी कर सकते हैं। साथ ही, आप क्या पढ़ रहे हैं, उससे संबंधितk नोट्स भी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। अपने फ्रेंड्स को भी बुक्स रेकेमंड करने का विकल्प यहां मौजूद है। अगर आप चाहें, तो फिर यहां पर होने वाली रीडिंग चैलेंज में भी हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर ऑनलाइन बुक क्लब्स भी है, जिसे ज्वाइन कर दूसरे रीडर्स से भी कनेक्ट हो सकते हैं। इसे एंड्रॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

inkitt.comअगर फिक्शंस बुक्स पढ़ना आपको ज्यादा पसंद है, तो फिर इनकिट एप्लिकेशन को ट्राई कर सकते हैं। इसे खासकर फिक्शंस बुक रीडर्स के हिसाब से ही डेवलप किया गया है। यहां पर हजारों नई फिक्शन बुक्स को पढ़ सकते हैं। फैंटेसी बुक्स, साइंस-फिक्शन, थ्रिलर नॉवल्स, हॉरर स्टोरीज, मिस्ट्रीज, रोमांस आदि पर आधारित बुक्स को सर्च कर सकते हैं। अधिकतर बुक्स इंग्लिश लैंग्वेज में है। आप किताबों को डाउनलोड कर उसे ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसका यूजर इंटरफेस भी खूबसूरत है और बैकग्राउंड का कलर भी अपनी सुविधा के हिसाब से बदल सकते हैं। आप यहां पर अपनी फेवरेट बुक्स का लिस्ट भी बना सकते हैं, जिससे बाद में किताब को पढ़ने और सर्च करने में आसानी होगी। इसे एंड्रॉयड और आइओएस के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

blinkist.com
ब्लिंकिस्ट यह एप्लिकेशन खासतौर पर प्रोफेशनल्स के लिए है, जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन उनके पास समय नहीं है। यह एप्लिकेशन आपको बुक्स का की-प्वाइंट उपलब्ध करता है, जिससे केवल 15 मिनट्स में पूरी किताब के हाइलाइट्स को पढ़ या फिर सुन भी सकते हैं। यहां पर 2500 से अधिक बेस्टसेलिंग नॉन-फिक्शंस बुक्स उपलब्ध हैं। अच्छी बात यह है कि यहां पर ऑडियो और टेक्स्ट वर्जन में आसानी से स्वीच कर सकते हैं। साथ ही, यहां पर पर्सनल ऑडियो प्ले लिस्ट भी तैयार करने की सुविधा है। आप ऑफलाइन भी किताबों को पढ़ और सुन सकते हैं। यह एंड्रॉयड और आइओएस के लिए फ्री और सब्सक्रिप्शन बेस्ड वर्जन में उपलब्ध है।

Posted By: Chandramohan Mishra