निक जोनस मुंबई प्रियंका चोपड़ा से मिलने आए हुए हैं। इस दौरान ये खूबसूरत कपल डिनर डेट पर स्पॉट किया गया।

 

features@inext.co.in  

KANPUR: अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस इंडिया आए हुए हैं। बीते सैटरडे उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते हुए मीडिया ने अपने कैमरों में कैद किया। इस मौके पर निक काफी रिलैक्स्ड नजर आए और उन्होंने मीडिया को देखकर हाथ भी हिलाया। 

दोनों ने थामे रखा एक-दूसरे का हाथ

बता दें कि वह प्रियंका से मिलने इंडिया आए हैं क्योंकि उनकी मंगेतर यहां अपनी अपकमिंग मूवी द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं।  मुंबई आने के कुछ वक्त बाद ही निक, प्रियंका के साथ डिनर डेट पर भी गए। फैन्स, सिक्योरिटी और मीडिया से घिरा यह कपल साथ में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आया। 

ईशा अंबानी की सगाई में साथ पहुंचे थे निक- प्रियंका 

 बता दें कि कुछ वक्त पहले यह कपल इटली में एक-दूसरे के साथ वक्त बिताता नजर आया था जहां सोनम कपूर और उनके हसबैंड आनंद आहूजा भी उनके साथ नजर आए थे। 

ये भी पढ़ें: सोनू सूद के बाद अब इसने छोड़ा 'मणिकर्णिका' का साथ

Posted By: Swati Pandey