Patna : शाहपुर के मुबारकपुर की एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. वर्षों से उस इलाके में रहने वाले अशोक मालवीय 70 और उनकी पत्नी सावित्री मालवीय 65 की गला रेतकर हत्या कर दी गई.


कमरे में खून ही खून पूरा कमरा दोनों के खून से सना हुआ था। कमरे में बिस्तर और सोफे के बीच फर्श पर लाश पड़ी थी। अशोक मालवीय की डेडबॉडी के पैर के तरफ पत्नी सावित्री का सिर था। खास बात यह कि दोनों अमूमन जिस कमरे में सोते थे, उससे अलग दूसरे रूम में लाश मिली। इस डबल मर्डर की इंफॉर्मेशन मिलते ही शाहपुर थाना इंचार्ज, डीएसपी दानापुर पहुंच गए, जिसके बाद सिटी एसपी किम ने भी पहुंचकर इंवेस्टिगेशन किया।कोई पहचान वाला ही तो नहीं


मुबारकपुर के हीरा लाल लेन में अशोक का घर है। तीन मंजिला इस मकान में गौतम स्कूल चलाते थे। वे बहुत दिनों तक इस स्कूल के प्रिसिंपल भी थे, जिसे बाद में बंद कर दिया था। इस कारण उस इलाके में सभी लोग उन्हें जानते थे। घर के सेकेंड फ्लोर पर जाकर हत्या करने वाला कोई अपना ही हो सकता है। उसे पूरे घर के बारे में जानकारी है। गली में घुसकर कोई बाहर का आदमी इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दे सकता। अशोक मालवीय के दो अलग-अलग कमरे में दो बक्सों को तोड़ा गया है। सामान इधर-उधर बिखरे हुए थे, पर अपराधी उसमें से क्या लेकर गए, इसका पता नहीं चल सका है। वैसे पुलिस भी यह मानकर चल रही है कि अपराधियों ने यह इंवेस्टिगेशन को डायवर्ट करने के लिए ऐसा किया है।सालिमपुर में रहते हैं दो बेटेअशोक मालवीय का एक मकान सालिमपुर अहरा में भी है, जहां उनके दो बेटे सुबोध व प्रमोद शर्मा अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। हत्या के बाद भी मोहल्ले के सन्नी नामक किसी लड़के ने फोन कर इन लोगों को खबर दी। मृतक की पोती अन्नू ने बताया कि 11 बजे फोन कर बताया गया कि दादा दादी को शरीर से खून निकल रहा है, जिसके बाद हम सभी पहुंचे हैं। अशोक का पोता मनीष पहले दादा-दादी के साथ ही रहता था, पर शादी होने के बाद वह भी सालिमपुर अहरा चला गया था। शाम में ही हुआ था मर्डरअशोक मालवीय व उनकी पत्नी की हत्या शाम में ही कर दी गयी थी। घर के किचन में आटा गूंधा हुआ था और वह उसी तरह रखा था। उस समय शायद रोटी बनाने जा रही थी। पुलिस भी यह मान रही है कि खाना बनाने से पहले ही इन लोगों की हत्या की गई होगी। हत्या के बाद इतना खून निकला कि अपराधियों के भागने के दौरान सीढिय़ों से लेकर बाहर गली तक खून के दाग मिले।

'इन्हें गला रेतकर मारा गया है। दोनों अकेले रहते थे। प्राइमाफेसी इसमें किसी पहचान वाले की संलिप्तता लग रही है। पुलिस इंवेस्टिगेशन कर रही है। एफएसएल की टीम भी जांच में लगी है। लूट का प्रयास इंवेस्टिगेशन को डायवर्ट करने के लिए भी हो सकता है.' किम, सिटी एसपी.

Posted By: Inextlive