-कैदी नम्बर 2539 जेल के डिविजन वार्ड में अनंत सिंह

-जेल ऑफिसर्स से कहा-भीड़ नहीं शांति चाहिए

PATNA: अनंत सिंह बुधवार की रात में क्ख्.ख्0 में बेऊर जेल पहुंचे। ख्0 मिनट लगा सारे प्रकिया को पूरा करने में। एडमिशन के बाद कैदी नम्बर ख्भ्फ्9 बन गये। डिविजन वार्ड में भेजा गया जब जेल प्रशासन की ओर से खाना पूछा गया, तो उन्होंने मना कर दिया। सिर्फ लेमन टी पीने की इच्छा जाहिर की। चाय पीने के बाद वे सोने चले गए। इसके बाद सुबह में भी जेल प्रशासन की ओर से उन्हें रोटी, आलू की भुजिया, अचार और दही दिया गया। अनंत सिंह अभी एलएलए हैं, ऐसे में उन्हें जेल में कई सुविधायें प्राप्त होगी। इसमें उनके लिए चौकी, गद्दा, मच्छरदानी और कुर्सी टेबल के अलावा दो अखबार हर दिन मिलेगा। इसके अलावा वह खुद बनवाकर खा भी सकेगे इसके लिए उन्हें दो कैदी थी हेल्प के लिए दिये जाएंगे। जेल प्रशासन के सोर्सेज की मानें, तो अनंत सिंह ने कहा कि वे शांति से रहना चाहते हैं, किसी से अभी मिलने की जरूरत नहीं है। अनंत सिंह को फिलहाल नीचे के वार्ड में है। उपर वाले वार्ड में एक और वीआईपी सजायाफ्ता के तौर पर पूर्व सांसद विजय कृष्ण है, जो सत्येन्द्र सिंह मर्डर केस में जेल में है। वे भी बाढ़ से ही सांसद थे।

Posted By: Inextlive