गूगल अपने एंड्रायड ओएस को बहुत जल्‍द अपडेट कर देगा। गूगल ने एंड्रायड मार्शमैलो के बाद Android N की तैयारी शुरु कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस नए ओएस की खासियत और फीचर्स के खबरें भी लीक हो रही हैं।

ऐसे दिखेगा Android N
गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड सपोर्ट लाइब्रेरी वी123.2 से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं जिसमें ब्लूटूथ सेटिंग्स दिख रही हैं। इसमें दिए गए हैमबर्गर आइकन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एंड्रॉयड का आने वाला वर्जन एन हो सकता है। एंड्रायड पुलिस ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इस स्क्रीनशॉट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Android N के नोटिफिकेशंस में काफी बदलाव किया जाएगा। इसमें यूजर्स को पहले से ज्यादा डिटेल देने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल इसका नया वर्जन 6.0 मार्शमैलो है और दुनिया भर के लगभग 1.3 परसेंट एंड्रॉयड डिवाइस में यह उपलब्ध है।

Google I/O में होगा पेश
बता दें कि कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट गूगल I/O होने में अब कुछ ही महीने बचे है। माना जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान एंड्रॉयड का नया वर्जन एन पेश करेगी। हालांकि गूगल ने एंड्रॉयड एन ओएस के बारे में कम ही जानकारी शेयर की है। इसके खास फीचर्स में मल्टी टास्किंग और स्प्लिट व्यू जैसे फीचर्स शामिल हैं जिनसे एक बार मे एक से ज्यादा एप पर काम किया जा सके।

ऐसी होगी ग्राफिक्स

Android N के स्क्रीनशॉट को देखकर यह लग रहा है कि ग्राफिक्स के लिहाज से यह मार्शमैलो से ज्यादा अलग नहीं होगा। हालांकि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि किसी अधिकारी ने इस स्क्रीन के एंड्रॉयड एन होने की बात नहीं कही है।

inextlive from Technology News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari